Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Even a light drizzle failed to wash away the pollution permeating the city's air; the threat to breathing persists.

Bulandshahar News: बूंदाबांदी भी नहीं धो पाई शहर की हवा में घुला प्रदूषण, सांसों पर संकट बरकरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर की हवा में घुला प्रदूषण लोगों का दम घोंट रहा है। रविवार सुबह हुई बूंदाबांदी से भी हवा की सेहत में खास सुधार नहीं हुआ। बुलंदशहर और खुर्जा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। पिछले छह दिनों से शहर व खुर्जा का एक्यूआई लगातार 200 के पार दर्ज किया जा रहा है। उधर, शहर में जगह-जगह कूड़ा जलाए जाने से प्रदूषण पर अंकुश लगाने के प्रयासों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि बूंदाबांदी से शहर का 41 अंक की गिरावट के साथ 248 और खुर्जा का 55 अंक की गिरावट के साथ 205 औसत एक्यूआई मापा गया।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव व सड़कों पर धूल उड़ने, कूड़ा-कचरा जलने समेत अन्य कारणों से पिछले कई दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ रहा है। एक नवंबर से लगातार शहर और खुर्जा का एक्यूआई खराब श्रेणी के साथ बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। अब पिछले छह दिनों से शहर का एक्यूआई खराब श्रेणी में बना हुआ है। रविवार सुबह को नगर समेत जिलेभर में बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी होने के बाद लोगों को प्रदूषण की परत छंटने और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में राहत मिलने की उम्मीद थी। लेकिन शहर और खुर्जा का एक्यूआई खराब श्रेणी में ही शामिल रहा। वहीं, शहर की काली नदी रोड, स्याना अड्डा समेत कई स्थानों पर शनिवार रात कूड़ा जलाया गया। इससे उठने वाला धुआं वातावरण में प्रदूषण बढ़ा रहा है। ऐसे में बूंदाबांदी के बावजूद लोगों को साफ हवा नसीब नहीं हुई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से रविवार को जारी हुए बुलेटिन में बुलंदशहर का 207 और खुर्जा का 205 औसत एक्यूआई मापा गया।
विज्ञापन

--
पिछले एक सप्ताह का एक्यूआई
तारीख : बुलंदशहर : खुर्जा
10 नवंबर : 263 : 260
11 नवंबर : 273 : 299
12 नवंबर : 243 : 304
13 नवंबर : 279 : 245
14 नवंबर : 248 : 260
15 नवंबर : 207 : 205
नोट : यह आंकड़े सीपीसीबी की वेबसाइट से लिए गए हैं।
--
कोट
बूंदाबांदी से एक्यूआई में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव, हवा की गति मंद होने और कोहरा पड़ने के कारण भी एक्यूआई खराब श्रेणी में बना हुआ है। - क्षितीश पटेल, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed