{"_id":"576ebbf94f1c1bdf0cb48080","slug":"kindled-against-power-cuts-in-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से गांव नवादा में ट्रांसफार्मर फुंकने के चलते बिजली गुल है। शनिवार को भी बिजली नहीं आने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने एक्सईएन दफ्तर पहुंचकर हंगामा काटते हुए एक्सईएन का घेराव किया। एक्सईएन द्वारा रविवार तक ट्रांसफार्मर बदलने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नवादा गांव का 250 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले सात-आठ दिन से फुंका हुआ है। ग्रामीण लगातार इसकी शिकायत अफसरों से कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। भीषण गर्मी में भी ट्रांसफार्मर न बदलने से बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों का धैर्य जबाव दे गया।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने हाइडिल कालोनी स्थित एक्सईएन दफ्तर का घेराव कर लिया। घंटों तक दफ्तर में हंगामा होता रहा। एक्सईएन बुलंदशहर ने रविवार तक ट्रांसफार्मर बदले जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
एक्सईएन डीसी शर्मा का कहना है कि अधीनस्थ अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान संतोष, बबली, सुरेंद्र, पंकज, मोनू, विजयपाल, रामवीर, हरवीर, सतेंद्र, सतीश, बिल्लू, मनोज कुमार मौजूद रहे।
अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से लोग बेहाल
पावर कारपोरेशन की मनमानी से गर्मी में उपभोक्ताओं के पसीने छूट रहे हैं। पॉटरी नगरी में कुछ दिनों से हो रही अघोषित कटौती, ट्रिंपिग और लो-वोल्टेज ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बिजली नहीं रहने से पानी संकट भी गहरा गया है। इसके चलते रोजेदारों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
खुर्जा में कुछ दिनों से हो रही अघोषित कटौती, ट्रिंपिग और लो वोल्टेज से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है। आलम यह है कि बिजली की आंखमिचौली से परेशान लोग रात में सो नहीं पा रहे हैं। लो वोल्टेज के चलते बिजली उपकरण भी शोपीस साबित हो रहे है।
वहीं, बिजली नहीं होने से नगर में कई स्थानों पर पानी की भारी किल्लत हो रही है। इसके अलावा रमजान के माह में रोजेदारों को कटौती से दो चार होना पड़ रहा है।
जिले में बढ़ा बिजली संकट
भीषण गर्मी के चलते पूरे जिले में बिजली संकट गहरा गया है। शहर हो या गांव जबरदस्त बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को सबसे अधिक बिजली कटौती की गई। शहर में बामुश्किल सात से आठ घंटे आपूर्ति हुई, जबकि देहात क्षेत्रों में महज पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति हुई।
नगर क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह छह बजे से 11 बजे तक, दोपहर एक बजे से चार बजे तक और फिर शाम छह बजे से रात नौ बजे तक बिजली कटौती की गई।
बिजली की डिमांड बढ़ गई है, जबकि इसके सापेक्ष आपूर्ति बेहद कम है। कंट्रोल रूम से इमरजेंसी रोस्टरिंग की जा रही है। अफसरों को लोकल स्तर पर कटौती नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। - राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता