फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kidnap

सीएचसी में खेल रहे बच्चे का बाइक सवार बदमाशों ने किया अपहरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
kidnap
सीएचसी में खेल रहे बच्चे का बाइक सवार बदमाशों ने किया अपहरण
विज्ञापन

डिबाई। सीएचसी कसेरकलां में मंगलवार दोपहर खेल रहे सात वर्षीय बच्चे का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। साथी बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के काफी खोजबीन की लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी श्लोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और साथ में खेल रहे बच्चों से पूछताछ भी की। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव गोधना निवासी दरी चादर की फेरी लगवाने वाले शहजाद का सात वर्षीय पुत्र सादान मंगलवार को गांव निवासी अन्य तीन बच्चों के साथ गांव से करीब 300 मीटर दूर स्थित कसेरकलां सीएचसी पर खेलने गया था। वह बच्चों के साथ बिल्ली के बच्चे को पकड़ रहा था। दोपहर करीब 1.30 बजे दो बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और सादान से कहा कि उसके मामा बुला रहे हैं। इसके बाद सादान उनके साथ बाइक पर बैठ गया। बाइक सवार डिबाई की ओर चले गए। सादान के अन्य साथियों ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने नाते रिश्तेदारों से पूछताछ की। बच्चे की अन्य स्थानों पर भी तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। दोपहर करीब दो बजे परिजनों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना पुलिस और सीओ डिबाई मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगने पर शाम करीब छह बजे एसएसपी श्लोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना पुलिस को जल्द से जल्द बच्चे की बरामदगी के निर्देश दिए। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
थाना पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। बताया गया कि कुछ सीसीटीवी में बदमाश बच्चे को बाइक पर ले जाते हुए कैद हुए हैं। जिसके आधार पर पुलिस उनकी शिनाख्त कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
डिबाई में बच्चे के अपहरण के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। करीब पांच माह पूर्व छतारी थाना क्षेत्र निवासी एक अपंजीकृत चिकित्सक के पुत्र का अपहरण कर आरोपियों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल ही में नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊखेड़ा में रुपयों के लेनदेन के विवाद में आरोपियों ने बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।
दोनों शातिर बदमाशों की जल्द ही शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed