{"_id":"da51285c625b38d02a9845634c33caf0","slug":"khurja-meerut-passenger-canceled-until-february-28-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 28 फरवरी तक रद्द हुई खुर्जा-मेरठ पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 28 फरवरी तक रद्द हुई खुर्जा-मेरठ पैसेंजर
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 25 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक की ओवर हालिंग और कोहरे की वजह से खुर्जा-मेरठ पैसेंजर को 28 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है। इस ट्रेन के रद्द होने से हजारों दैनिक यात्रियों को दिक्कतों को परेशानी होगी।
हापुड़ में रेलवे लाइनों की ओवरहॉलिंग का काम चल रहा है, वहीं कोहरे की वजह से पीछे ट्रेनें लेट चल रही है। इस परेशानी को देखते हुए रेलवे ने मेरठ से चलकर खुर्जा की ओर जाने वाली केएम पैसेंजर को 24 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द कर दिया है।
साथ ही आठ जनवरी से 28 फरवरी तक कई एक्सप्रेस के फेरे कैंसल किया गया है।
10 ट्रेनें लेट, ठंड में यात्री परेशान
खुर्जा जंक्शन। कोहरे के चलते शुक्रवार को करीब आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। लगातार ट्रेनों के लेट होने के चलते सर्दी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, खुर्जा-मेरठ पैसेंजर के रद्द होने से स्टेशन पर पहुंचे यात्री मायूस होकर लौट गए। अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली महानंदा और ऊंचाहार एक्सप्रेस सात घंटे, कोलकता-आनंदविहार आठ घंटे, संगम पांच घंटे, गोमती चार घंटे, मुरी तीन घंटे, डिब्रूगढ़ साढे़ तीन घंटे, कालका दो और कालिंदी एक घंटा लेट रही।
उधर, रद्द चल रही खुर्जा-मेरठ पैसेंजर स्टेशन पर जब नहीं पहुंची तो यात्री मायूस होकर लौट गए। बता दें कि, हापुड़ में ट्रैक पर काम के चलते खुर्जा-मेरठ पैसेंजर कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है।
स्टेशन अधीक्षक भरत राम ने बताया कि कोहरे के चलते गाड़ियां पीछे से ही लेट आ रही हैं।
कोहरे और ओवरहालिंग की वजह से उच्चाधिकारियों ने ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। ट्रेनों के रद्द होने की सूचना स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर चस्पा कर दी गई है। - भरत राम, स्टेशन अधीक्षक खुर्जा जंक्शन