फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kaserkalan, Bilori and Mahadev team won the match

Bulandshahar News: कसेरकलां, बिलोरी व महादेव टीम ने जीता मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Kaserkalan, Bilori and Mahadev team won the match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डिबाई। नगर में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार रात भी जारी रहा। टूर्नामेंट में शुक्रवार रात छह टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कसेरकलां, बिलोरी व महादेव की टीम मैच जीतकर दूसरे राउंड में पहुंची। आठ-आठ ओवर के टूर्नामेंट का आयोजन एक जून से विशाल क्रिकेट अकादमी करा रहा है।
क्लब के अध्यक्ष नीरज लोधी व कोषाध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि टूर्नामेंट में अब तक 74 टीमें प्रतिभाग कर चुकीं हैं। इसमें 18 टीमें दूसरे राउंड में तो 16 टीमें तीसरे राउंड में पहुंच चुकीं हैं। शुक्रवार रात आशीर्वाद क्रिकेट क्लब व बिलोरी कॉलोनी क्रिकेट, कसेरकलां क्रिकेट क्लब व इमरान क्रिकेट क्लब और कर्णवास क्रिकेट क्लब व महादेव किक्रेट क्लब के बीच मैच खेला गया। पहला मैच बिलोरी ने टॉस जीतकर 62 रन बनाए, जवाब में आशीर्वाद टीम 40 रन जोड़ पाई। बिलोरी 22 रन से विजेता रही, इसमें रोहित मैन ऑफ दा मैच चुने गए।
विज्ञापन

दूसरा मैच कसेरकलां ने टॉस जीतकर 95 रन बनाए, जवाब में इमरान टीम ने 55 रन बना सकी। कसेरकलां 40 रन से विजेता रही, इसमें तीन विकेट लेने पर नीशू मैन ऑफ दा मैच चुने गए। वहीं, तीसरा मैच महादेव ने टॉस जीत 72 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में कर्णवास की टीम 70 रन बना सकी। महादेव ने दो रन से जीत हासिल की। इसमें गौरव मैन ऑफ दा मैच चुने गए। वहीं, रात में हो रहे टूर्नामेंट को काफी क्रिकेट प्रेमी देखने पहुंच रहे हैं। इस दौरान कमेंट्री दीपक चटपटी व अरविंद कौशिक ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed