{"_id":"68e7edbcc2d4986233033218","slug":"karwa-chauth-i-should-apply-mehndi-in-the-name-of-my-beloved-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-141847-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ : मेहंदी लगाऊं मैं तो सजना के नाम की....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ : मेहंदी लगाऊं मैं तो सजना के नाम की....
विज्ञापन
खुर्जा के डोरी मोहल्ला में मेहंदी लगवाती महिलाएं । संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा/अनूपशहर। करवाचौथ आज मनाया जाएगा। नगर समेत जिलेभर के पार्लरों व बाजरों में बृहस्पतिवार को महिलाओं की खासी रौनक रही। महिलाएं मेहंदी में अपने पति का नाम लिखवाती नजर आईं। बाजारों में चूड़ी, शृंगार व व्रत की सामग्री खरीदने के लिए महिलाएं सुबह से शाम तक खरीदारी करती नजर आईं। साथ ही फेशियल के साथ लाइट और ग्लो मेकअप की बुकिंग को लेकर पार्लरों में भीड़ दिखी।
नगर के अंसारी रोड, कृष्णा नगर, सराफा बाजार, अंबर सिनेमा रोड, खुर्जा में गांधी मार्ग, कॉलेज मार्ग, बजाजा बाजार और बिंदा वाला चौक, अनूपशहर में कला बाजार समेत अन्य बाजारों में बृहस्पतिवार को महिलाओं की भीड़ रही। बाजार में फिरोजाबादी और लाख की चूड़ियों की काफी मांग रही। खुर्जा निवासी सपना बंसल ने बताया कि करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष होता है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को खरीदारी की। खुर्जा निवासी कपड़ा व्यापारी अनिल गर्ग और अनूपशहर निवासी कमल गोयल ने बताया कि करवाचौथ को लेकर पुरुषों ने भी अपनी पत्नियों को उपहार में देने के लिए साड़ी की खरीदारी की। मेरा सुहाग अमर, दुल्हन मैं तेरी, तेरा-मेरा साथ अमर.. लिखी डिजाइनर चुनरी की बिक्री ज्यादा हुई है।
बुलंदशहर निवासी महिला उर्वशी ने बताया कि मेहंदी लगवाने के लिए पार्लर में देर तक इंतजार करना पड़ा। मेहंदी की डिजाइन के अनुसार 100 से 500 रुपये में हाथों पर मेहंदी लगाई जा रही है। शहर के प्रतिष्ठित ब्यूटी पार्लरों ने भी करवाचौथ को देखते हुए पैडीक्योर, मैनीक्योर, फेशियल के लिए स्पेशल ऑफर दिए हैं।पार्लर संचालिका गाम्या दहानिया, सपना शर्मा व कौशल शर्मा ने बताया कि करवाचौथ से पहले ही बुकिंग शुरू हो जाती है। बृहस्पतिवार को मेकअप, हेयर स्ट्राइल और मेहंदी पैकेज की सबसे अधिक मांग रही। इस बार पारंपरिक लुक के साथ ग्लो मेकअप का ट्रेंड चल रहा है। कई महिलाओं ने मेहंदी पर अपने पति का नाम भी लिखवाया।
विज्ञापन
-
पूजा थाली में भी आया बदलाव
करवाचौथ के व्रत पर उपयोग होने वाली पूजा थाली में भी बदलाव हुआ है। पहले महिलाएं स्टील की थाली में मिट्टी का करवा रख कर पूजा करती थी। अब थाली व करवा के भी भिन्न-भिन्न डिजाइन आने लगे हैं। कोई महिला अपने पति के साथ वाली फोटो थाली पर बनावा रही हैं तो कोई थाली को शानदार तरीके से डिजाइन करवा रही हैं। इस समय हर करवाचाैथ का व्रत रखने वाली महिलाएं अपनी-अपनी पसंद अनुसार तैयारियों में जुटी हैं।