{"_id":"66ad13f3acc9b3f7a20ab602","slug":"kanwariya-dies-in-road-accident-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-119711-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत
विज्ञापन
स्याना। ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये की गढ़-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से उन्हें गंभीर चोटें आ गईं। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौली वासदेवपुर निवासी सचिन (30) बाइक से बृहस्पतिवार को ब्रजघाट से जल लेने गए थे। देर रात जल लेकर लौटते समय गढ़-बुलंदशहर मार्ग स्थित देवी मंदिर के समीप सचिन की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक फिसलने से सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सचिन को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।