फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kalyan singh

बाबूजी के अंतिम दर्शन के लिए सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए नेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kalyan singh
पुलिस से नोकझोंक करती कार्यकर्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
बाबूजी के अंतिम दर्शन के लिए सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए नेता
विज्ञापन

नरौरा/डिबाई। कल्याण सिंह की अत्येष्टि में शामिल होने बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण सुरक्षाकर्मियों की कई नेताओं से भी नोकझोंक हुई। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री मोहिन बेनीवाल और जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया व उनके समर्थकों को भ ीसुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद करीब पांच मिनट तक जिलाध्यक्ष और उनके समर्थकों ने सुरक्षाकर्मियों से काफी नोकझोंक की। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप पर सुरक्षाकर्मियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को अंदर जाने दिया।
सीओ डिबाई से भिड़ी महिला कार्यकर्ता
कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुंची एक महिला कार्यकर्ता सीओ डिबाई वंदना शर्मा से भिड़ गई। बाद में एसपीअतुल श्रीवास्तव के हस्तक्षेप पर मामले को शांत कराया और महिला कार्यकर्ता को अंदरप्रवेश नहीं करने दिया गया। हालांकि महिला कार्यकर्ता बार-बार अंदर जाने की जिद कररही थी।
विज्ञापन

ढाई हजार अधिकारी व जवानोंने संभाला सुरक्षा का मोर्चा
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह के अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही। सुरक्षा में जिलेके तीन एसपी समेत कुल 22 एसपी, सात सीओ समेत 32 सीओ, 30 इंस्पेक्टर समेत 60 इंस्पेक्टर, पीएसी की तीन कंपनियों में करीब 300 जवान, जिले के 100 दरोगा समेत कुल200 दरोगा, जिले के एक हजार आरक्षी समेत कुल 1500 आरक्षी और 250 मुख्य आरक्षी नेसुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नेताओं ने दी बाबू जी को श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश के लिए प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह,राज्य ऊर्जा मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, राज्य पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय लॉ एवं जस्टिस मंत्री एसपी सिंह बघेल, आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विभागराज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, नगर विकास वशहरी समग्र विकास मंत्री आशुतोष टंडन, श्रम कल्याण परिषद राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला, खेल, युवा कल्याण व पंचायतीराज राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, केंद्रीय सहकारिताएवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा पहुंचे।

प्रदेश भर से पहुंचे जनप्रतिनिधि और मंत्री
प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन मंत्री गिरीश चंद्र यादव, स्वतंत्र प्रभार परिवहन मंत्री अशोक कटारिया,प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन, राज्यमंत्री महेश गुप्ता, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, जिपं अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया, सांसद डा. भोला सिंह, डिबाई विधायक डा. अनीता लोधी राजपूत, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा,स्याना विधायक देवेंद्र लोधी, सदर विधायक ऊषा सिरोही, सिकंदराबाद विधायक विमला सोलंकी, खुर्जा विधायक बिजेंद्र खटीक, बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग,भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, पूर्व मंत्री किरनपाल सिंह, जिला महामंत्री अजयत्यागी, संजय सिंह, नरौरा नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ, भाजपा नेता व पूर्व विधायक राम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा, चंद्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, इंजीनियर रविंद्र सिंह, संतोष राजपूत,पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, एडवोकेट ओमवीर सिंह, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed