फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   January 16 was the coldest day of the season, record of last five years broken

Bulandshahar News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा 16 जनवरी, पिछले पांच साल का टूटा रिकॉर्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
January 16 was the coldest day of the season, record of last five years broken
कोहरे के दौरान हाईवे से गुजरती रोडवेज बस। संवाद
बुलंदशहर। कोहरे के बीच बढ़ी गलन से लोगों के हाड़ कांप रहे हैं। वहीं, ठंड ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान गिरकर 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो 16 जनवरी 2019 को 12.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर ही टिका रहा। सोमवार की रात्रि से शुरू हुआ कोहरा मंगलवार पूरा दिन छाया रहा और सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हुए। शाम होते ही कोहरे व गलन का असर फिर से बढ़ गया।
विज्ञापन

नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। दूसरे सप्ताह में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद कोहरे और शीतलहर के बीच मौसम सर्द बना हुआ है। वहीं, पिछले कई दिन से कोहरे व सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन का तापमान लगातार गिर रहा है। पिछले पिछले पांच साल में 16 जनवरी सबसे सर्द रहने के साथ-साथ इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। मंगलवार को सुबह से ही शीतलहर ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। शाम तक शहरवासी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की मार झेलते रहे। दिनभर सूरज के दर्शन भी नहीं हुए। शाम के बाद ही कोहरे की चादर भी बिछ गई। साथ ही गलन में भी इजाफा हो गया। ऐसे मौसम के बीच सुबह के समय सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को उठानी पड़ी। सर्दी के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में रौनक कम रही। जरूरतमंद लोग ही बाहर निकले। इसका असर गांव से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक देखने को मिला। कंपकंपा देने वाली ठंड का असर पशु व पक्षियों पर भी देखा गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 11.2 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 72 फीसदी और हवा की गति 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मंगलवार को पिछले साल में अधिकतम तापमान सबसे कम रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। आने वाले दिनों में भी कोहरा और कड़ाके की सर्दी जारी रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

-
पिछले पांच साल में 16 जनवरी का तापमान

वर्ष - अधिकतम - न्यूनतम तापमान

2023 - 14.02 - 5
2022 - 16.4 - 4.02

2021 - 15.7 - 4. 08

2020 - 15.6 - 5.01

2019 - 12.2 - 4
-
प्रदूषण घटा, एक्यूआई 232
घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच एक अच्छी खबर यह है कि मंगलवार को एक्यूआई कम होकर 232 पर पहुंच गया है। जबकि सोमवार को शहर का एक्यूआई 265 के पार पहुंच गया था। ऐसे मौसम के बीच एक्यूआई में भी लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मौसम गेहूं की फसल के लिए संजीवनी
कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक रेशू सिंह के अनुसार लगातार कोहरा पड़ने के कारण क्षेत्र में गेहूं की फसल रिकार्ड तोड़ होने की संभावना है। गेहूं की फसल के लिए कोहरा और सर्दी पड़ना अच्छा है। इस समय बारिश की भी जरूरत महसूस की जा रही है। इस बार खास बात यह भी देखने को मिल रही है कि बारिश न होने के बावजूद भी ठंड का असर अधिक है। लगातार पड़ रहे कोहरे को देखते हुए किसानों को आलू व सरसों समेत सब्जी की फसलों पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed