फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   inspector died in raid

जल्द आने की बात कहकर गए थे प्रशांत, आई मौत की खबर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
inspector died in raid
दरोगा प्रशांत की फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
जल्द आने की बात कहकर गए थे प्रशांत, आई मौत की खबर
विज्ञापन

बुलंदशहर। आगरा के थाना खंदौली बॉर्डर के गांव नाहर्रा में बुधवार शाम दबिश देने गए दरोगा प्रशांत यादव गोली लगने से शहीद हो गए। मूलरूप से खुर्जा तहसील के गांव छतारी निवासी प्रशांत के शहीद होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशांत के रिश्ते में चाचा लगने वाले पड़ोसी बिजेंद्र ने बताया कि वह करीब 20 दिन पूर्व छुट्टी पर घर आए थे। वापस ड्यूटी पर जाते समय जल्द आने की बात कहकर गए थे, अब उनके शहीद होने की खबर आई है। वहीं, परिजन जानकारी के बाद आगरा रवाना हो गए हैं।
छतारी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी रमेश चंद के परिवार में वर्ष 1986 में जन्में प्रशांत यादव वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। अपने कार्य के बूते वो तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2010-11 में उनकी तैनाती आगरा मंडल में हुई थी। करीब दो वर्ष पूर्व उपनिरीक्षक बने थे। बीते कुछ समय से वह खंदौली थाने में तैनात थे। रिश्ते में चाचा लगने वाले पड़ोसी बिजेंद्र यादव ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व प्रशांत छुट्टी पर घर आया हुआ था। प्रशांत काफी मिलनसार स्वभाव के थे। घर आने पर वह सबसे राजी खुुशी लिया करते थे। छुट्टी से लौटते समय उन्होंने जल्दी आने की बात कही थी, अब उनके निधन की खबर आई है। उन्होंने बताया की प्रशांत की की छोटी बहन की शादी हो गई है। वहीं, बृहस्पतिवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचने के बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की सूचना के बाद मृत दरोगा के घर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान बिलखते हुए परिजन घटना की और जानकारी के लिए पास खड़े एक व्यक्ति से अनिल दरोगा जी से बात कराने के लिए कहते हुए नजर आए।

आगरा से जानकारी मिलते ही सक्रिय हुए अफसर
आगरा में बुलंदशहर निवासी दरोगा की हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी ने तत्काल छतारी थाना प्रभारी को परिजनों को मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए। जिसके तहत परिजन आगरा रवाना हुए हैं।
आगरा में तैनात बुलंदशहर के छतारी निवासी दरोगा के शहीद होने की जानकारी मिली है। छतारी थाना पुलिस को परिजनों की हर संभव मदद के लिए निर्देश दे दिए गए हैं । बृहस्पतिवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह एसएसपी बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed