{"_id":"57dadde64f1c1b0d27d479d5","slug":"innocent-died-by-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज नहीं मिलने पर मासूम ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज नहीं मिलने पर मासूम ने भी तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ साहब जनपद में लगातार स्वास्थ्य सेवा सही होने की बात कह रहे हैं, मगर विभाग की लापरवाही से दो वर्षीय मासूम ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, गुलावठी क्षेत्र के मिट्ठेपुर गांव निवासी अनवरी की दो वर्षीय बेटी अलसिफा को पिछले चार दिनों से बुखार था। उसका उपचार गुलावठी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गुलावठी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 पर कॉल करने के बावजूद घंटों तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद पीड़ित परिजन मासूम को निजी बस से लेकर बुलंदशहर पहुंचे तो जिला अस्पताल बंद होने का समय हो गया। आरोप है कि जब मासूम को लेकर ओपीडी पहुंचे तो डॉक्टरों ने उपचार से मना कर दिया।
विज्ञापन
इमरजेंसी में भी बच्ची को उपचार नहीं मिल सका। करीब तीन बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने पूरे मामले में जांच की बात कहते हुए जानकारी से इंकार किया है। सीएमओ का कहना है कि यदि ऐसी घटना हुई तो जांच कराके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बुखार से जिले में अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन