फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Husband attacked her with a machete

Bulandshahar News: शराब पीने से रोका तो पति ने गंडासे से किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Husband attacked her with a machete
खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी मीनाक्षी देवी को अपने पति प्रजीत को शराब पीने से रोकना और शराब पीने पर मायके जाने की धमकी देना भारी पड़ गया। आरोपी पति पीड़िता को अपने साथ मायके छोड़ने की बात कहकर ले गया और रास्ते में खेत में ले जाकर गंडासे से हत्या की कोशिश की। शोर पर पहुंचे राहगीरों ने महिला को बचाया और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गांव भदौरा निवासी लखपत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका पुत्र प्रजीत सिंह शराब का आदी है। शराब पीकर अपनी पत्नी मीनाक्षी देवी व परिजनों से झगड़ा और गाली गलौज करना उसकी आदत हो गई है। मंगलवार सुबह उसकी पत्नी मीनाक्षी ने प्रजीत को शराब पीने से मना किया और पीने पर मायके जाने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद प्रजीत मीनाक्षी को मायके छोड़ने की बात कहकर घर से ले गया। रास्ते में गांव प्याना कलां बिजलीघर के निकट वह मीनाक्षी को सड़क किनारे स्थित खेत में खींचकर ले गया और गंडासे से वार करने शुरू कर दिए। जिसमें वह घायल हो गई। मीनाक्षी का शोर सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोपी से महिला को बचाया और प्रजीत को गंडासे सहित पकड़ लिया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ उसके पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका बुधवार को चलान कर दिया जाएगा। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed