फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   History-sheeter threatens lawyer with murder if he defends her

Bulandshahar News: पैरवी करने पर हिस्ट्रीशीटर ने अधिवक्ता को दी हत्या की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter threatens lawyer with murder if he defends her
बुलंदशहर। हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने न्यायालय परिसर में कोर्ट रूम के बाहर ही उसके खिलाफ मुकदमे की पैरवी कर रहे अधिवक्ता के साथ अभद्रता और गालीगलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। आरोपी का कहना था कि यदि अधिवक्ता ने मुकदमा वापस नहीं लिया या फिर पैरवी की तो वह अधिवक्ता की भविष्य में हत्या कर देगा। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अनूपशहर के गांव रूपवास निवासी अधिवक्ता उमेश भारद्वाज ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने थाना अनूपशहर के इनामिया हिस्ट्रीशीटर प्रवीण कुमार शर्मा निवासी गांव रूपवास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में 30 अक्तूबर को न्यायालय में तारीख लगी हुई थी। आरोप है कि निर्धारित तिथि पर न्यायालय पहुंचा तो न्यायालय के बाहर ही आरोपी प्रवीण मौजूद था। आरोपी ने उससे गाली-गलौच करते हुए मुकदमे में पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोपी प्रवीण के साथ अन्य अज्ञात लोग भी थे। इस पर उसने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस के आने पर आरोपी प्रवीण और उसके साथी धमकी देते हुए फरार हो गए। अब आरोपी पक्ष से उसे जानमाल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित के अनुसार आरोपी प्रवीण उर्फ पप्पू को न्यायालय में भी उसके आपराधिक इतिहास को लेकर फटकार लगाई जा चुकी है। सीओ सिटी अनुकृति शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed