फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Heat stroke patients are increasing, six reached emergency

Bulandshahar News: हीट स्ट्रोक के बढ़ रहे मरीज, छह पहुंचे इमरजेंसी में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Heat stroke patients are increasing, six reached emergency
जिला अस्पताल के काउंटर पर दवा लेने को खड़े मरीज। संवाद
बुलंदशहर। जिले का तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के साथ ही हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। डायरिया भी बच्चों से लेकर बड़ों को अपनी चपेट में ले रहा है। जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी चिकित्सालयों में मरीजों को चिकित्सक प्रतिदिन परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में हीट स्ट्रोक के 194 मरीजों ने परामर्श लिया। छह मरीज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर कम निकलने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपीडी में फिजिशियन के पास प्रतिदिन 300 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें हीट स्ट्रोक और डायरिया के मरीज भी शामिल हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि दिन में तेज गर्मी और शाम को उमस बढ़ने से हीट स्ट्रोक के लक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन तेज बुखार के साथ डिहाइड्रेशन के लक्षण वाले मरीज आ रहे हैं। बताया कि इन दिनों पड़ रही तेज धूप के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। तेज धूप में अधिक देर तक रहने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जो हीट स्ट्रोक का प्रमुख कारण है।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज उपाध्याय ने बताया कि चक्कर आना, सिर में दर्द व सिर का भारी होना, दिल की धड़कन बढ़ना आदि हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं।
जिन लोगों को बीपी, शुगर, सांस व ह्रदय संबंधित बीमारियां है, उन्हें हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। साथ ही बच्चे, गर्भवती महिलाओं को भी हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है।

Iओपीडी में प्रतिदिन हीट स्ट्रोक के मरीज भी उपचार करवाने के लिए आ रहे है। साथ ही डायरिया के मरीजों को भी परामर्श दिया जा रहा है। गर्मी से बचाव के सभी उपाय जरूर अपनाएं। जरूरत होने पर ही धूप में निकलें। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पतालI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed