फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Health department considering only 395 patients as dengue infected

Bulandshahar News: सिर्फ 395 मरीजों को ही डेंगू संक्रमित मान रहा स्वास्थ्य विभाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Health department considering only 395 patients as dengue infected
जिला अस्पताल बुलंदशहर। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों का डेंगू का उपचार जारी है। बुखार के मरीजों की प्लेटलेट्स घट रहीं हैं और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में लगातार मरीजों में डेंगू की पुष्टि की जा रही है लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में केवल 395 मरीजों को ही डेंगू से संक्रमित माना जा रहा है।

शनिवार को अवकाश के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह 11 बजे तक ही संचालित की गई। इस दौरान कुल 770 मरीजों ने ओपीडी पहुंचकर चिकित्सकों से परामर्श किया। इनमें से 152 मरीज बुखार से ग्रसित थे। बुखार के मरीजों के आंकड़े कम न होने और मरीजों की प्लेटलेट्स अचानक से कम होने के कारण निजी अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी अधिक है। निजी अस्पताल में जांच के दौरान मरीजों को डेंगू की पुष्टि की जा रही है और अस्पताल के चिकित्सक डेंगू के इलाज की दवाइयां भी प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में डेंगू का प्रकोप न के बराबर है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक करीब 43 लाख की जनसंख्या वाले जिले में 395 मरीजों को ही डेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि चार मरीजों की डेंगू से मौत हो चुकी है। इसके उलट निजी अस्पताल में या अन्य चिकित्सकों के पास उपचार के दौरान जिले में पिछले तीन माह में करीब दो हजार लोगों की अब तक मौत डेंगू से हो चुकी है। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बाताया कि बुखार की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। निजी लैब से प्राप्त सूचना के आधार पर मरीजों के सैंपल की जांच भी कराई जा रही है। बुखार के मरीजों को उचित उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन




-निजी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए नहीं हैं बेड-

स्वास्थ्य विभाग भले ही डेंगू के प्रकोप को कम आंक रहा है लेकिन, निजी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए अब भी बेड खाली नहीं हैं। स्थिति यह है कि अधिक स्थिति खराब होने पर या तो मरीज को रेफर कर दिया जाता है या फिर घर भेज दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed