{"_id":"69c01d3f118d8c79ee0986b3","slug":"handball-and-badminton-finals-today-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-150688-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हैंडबॉल व बैडमिंटन का फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हैंडबॉल व बैडमिंटन का फाइनल आज
विज्ञापन
यमुनापुरम स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
बुलंदशहर। नगर के यमुनापुरम व टांडा स्टेडियम में जिला खेल विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को भी जारी रही। रविवार को जूनियर बालक-बालिका वर्ग की बैडमिंटन व हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई। हैंडबाल की बालिका में डीएवी व केंद्रीय विद्यालय और बालक में डीएवी व टांडा स्टेडियम की टीम ने बढ़त बना रखी है। दोनों खेलों का फाइनल मुकाबला सोमवार को होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर जूनियर बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। रविवार को जूनियर बालक-बालिका वर्ग में बैडमिंटन व हैंडबॉल की प्रतियोगिता कराई गई। इसका शुभारंभ वरिष्ठ कोषाधिकारी अनिल कुमार यादव ने किया। बताया कि हैंडबाल बालिका वर्ग में पहला मैच केंद्रीय विद्यालय व सिकंदराबाद की टीम के बीच खेला गया। जिसे केंद्रीय विद्यालय ने सात-चार से जीता। दूसरा मुकाबला डीएवी ने 12-पांच से फ्रेंडस क्लब को और तीसरे में डीएवी ने 15-आठ से टांडा स्टेडियम ने जीत दर्ज की। डीएवी व केंद्रीय विद्यालय के बीच चौथा मैच चल रहा हैं।
बालक वर्ग में पहला मुकाबला केंद्रीय विद्यालय व डीएवी कॉलेज के बीच खेला गया। जिसे डीएवी की टीम ने 22-16 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला लोधी एकेडमी टांडा ने 21-15 से स्पोर्टस स्टेडियम टांडा को और टांडा स्टेडियम ने 13-09 से फ्रेंडस क्लब को पराजित किया। वहीं, बैडमिंटन अंडर-21 बालिका वर्ग में अलका आर्य व शीतल के बीच और बैडमिंटन बालक वर्ग के अंडर-13 में आयुष्मान, हर्ष, इशांत व हेमंत प्रताप के बीच मुकाबला मुकाबला देर शाम तक चलता रहा।