{"_id":"61acf3a55e26af37a36a7234","slug":"haji-yunus-convoy-attacked-case-bulandshahr-news-gbd230525695","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मिनट तक हुई फायरिंग, संभलने का नहीं मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मिनट तक हुई फायरिंग, संभलने का नहीं मिला मौका
विज्ञापन
जिला अस्पताल बाहर जाते पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस ।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ मिनट तक हुई फायरिंग, संभलने का नहीं मिला मौका
बुलंदशहर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिले पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की गूंज दूर तक सुनाई दी। दोपहर तीन बजकर दो मिनट पर यूनुस का काफिला भाईपुरा रजवाहे की पुलिया पर जैसे ही मुड़ा सामने खड़े बदमाशाें ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब आठ मिनट तक बदमाश दोनों हाथों से फायरिंग करते रहे, जिससे काफिले के लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। वारदात के बाद बदमाश कार में सवार होकर शिकारपुर-बदायूं स्टेट हाईवे से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चार बदमाशों ने दोनों हाथों में पिस्टल ली हुई थी, जबकि एक बदमाश राइफल से फायर कर रहा था। हाजी यूनुस के काफिले में सबसे पीछे चल रहे बोलेरो चालक अलीगढ़ निवासी रवि ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। उसने बताया कि बदमाश मोड़ पर खड़े थे, जिन्हें देखकर लगा कि वह शादी में शामिल होने वाले लोग होंगे। लेकिन काफिले के मोड़ पर पहुंचते ही वहां खड़े बदमाशों ने असलहे निकाल लिए और दोनों हाथों से गाड़ियों पर फायरिंग शुरू कर दी। यूनुस जिस ऑडी कार में थे, उस पर करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग की गई, जबकि फार्च्यूनर पर करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग के निशान हैं। फायरिंग के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। जिस तरह से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, उसे देखकर कहा जा रहा है कि बदमाश यूनुस की हत्या के इरादे से पहुंचे थे। लेकिन, ऑडी की पिछली सीट पर अन्य लोगों के बीच बैठे होने के कारण यूनुस बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज व चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों में भी भगदड़ मच गई। उन्होंने घरों में घुसकर या खेतों में छिपकर खुद को बचाया।
बदमाशों को थी सटीक जानकारी
बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ है कि उन्हें यूनुस के पल-पल की जानकारी थी। इसलिए घटनास्थल पहले से ही तय कर रखा था। आरोपियों को यूनुस के शादी समारोह में पहुंचने और वहां से निकलने की सटीक जानकारी थी। जिससे वह पहले से ही लोकेशन पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
20 मीटर दूर खड़ी की कार
बताया जाता है कि शादी समारोह से करीब 250 मीटर दूर पर ही बदमाशों ने अपनी कार को रजवाहे की पुलिया के पास हाईवे की ओर मोड़कर खड़ा किया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बदमाश कार को स्टार्ट किए खड़ा था। जबकि अन्य बदमाश कार से 20 मीटर दूर गांव के मोड़ पर खड़े थे। काफिला पहुंचते ही वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने सामने की ओर से काफिले के दोनों ओर फायरिंग की।