{"_id":"67bf45ac31b39d683d059803","slug":"grandson-made-a-deadly-attack-on-former-district-panchayat-member-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-130145-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर पोते ने किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर पोते ने किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र की यमुनापुरम कॉलोनी में रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व प्रधान गांव जटापुर निवासी राजेंद्र सिंह पर उनके पोते ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पहले पोता अपनी पत्नी के साथ अभद्रता व मारपीट कर रहा था, जिसका विरोध करने पर उसने राजेंद्र सिंह की गला दबाकर हत्या की कोशिश की। पीड़ित को अंदेशा है कि उनका पोता संपत्ति की खातिर उनकी हत्या कर सकता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित राजेंद्र सिंह ने बीते दिनों एसएसपी को दी तहरीर दी। बताया कि वह मूलरूप से गांव जटापुर के रहने वाले हैं और गांव के प्रधान व जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। आरोप है कि 22 फरवरी की रात को उनका पोता मोहित कहीं बाहर से घर पहुंचा और अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। जब उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी पोते ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। उनको नीचे गिराकर जान से मारने के इरादे से गला दबा दिया।
लोगों ने उनकी जान बचाई। पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे पकड़कर ले गई। आरोप है कि देहात पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया, और अन्य कार्रवाई नहीं की। इससे उन्हें भविष्य में जानमाल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी पोता उनकी हत्या कर एक होटल और अन्य संपति पर अपना कब्जा करना चाहता है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।