{"_id":"5ffddd568ebc3e2e3829605f","slug":"governor-visit-bulandshahr-news-gbd2118808159","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा की पॉटरी को वैश्विक पटल पर मिलेगी ख्याति : आनंदीबेन पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा की पॉटरी को वैश्विक पटल पर मिलेगी ख्याति : आनंदीबेन पटेल
विज्ञापन
जंक्शन रोड स्थित नीलकंठ डेकोरेटर्स पॉटरी में संचालक राजीव बंसल ने राज्यपाल को प्रतीक स्वरुप पॉट
- फोटो : KHURJA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा की पॉटरी को वैश्विक पटल पर मिलेगी ख्याति : आनंदीबेन पटेल
खुर्जा। नगर की पॉटरी इकाइयों का निरीक्षण करने के दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन ने वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडेक्ट के तहत चयनित उद्योग के उत्पादों की सराहना की। साथ ही इसे वैश्विक पटल पर जल्द विस्तार होने उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार योजना को देश ही नहीं विदेशों तक लेे जाना चाहती है। जिसके लिए विश्व प्रसिद्ध उद्योग को चुना गया है। इस दौरान राज्यपाल ने नीलकंठ, मिन्हास, मार्क और शहनाज पॉटरी इकाई का निरीक्षण किया।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को सबसे पहले जेवर रोड स्थित नीलकंठ फैक्टरी में पहुंचीं। उसके बाद उन्होंने मिन्हास पॉटरी का निरीक्षण किया। पॉटरी उद्यमी गुलजीत मिन्हास और दर्शन छतवाल ने बताया कि राज्यपाल ने वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडेक्ट के तहत चयनित खुर्जा के सिरेमिक उद्योग को करीब से जाना। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार इस योजना का विस्तार करना चाहती है। ताकि ओडीओपी योजना को देश ही नहीं विदेशों में भी पहचाना जाए। उन्होनें इशारों-इशारों में बताया कि आने वाले वक्त सरकार का फोकस ओडीओपी को देश के सभी राज्यों तक पहुंचाने पर रहेगा। इस दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है। राज्यपाल आनंदीबेन पटले के साथ उनकी बेटी अनारबेन पटेल भी रहीं। पॉटरी उद्यमी राजीव बंसल ने बताया कि राज्यपाल के दौरे से समूचे प्रदेश की निगाह उद्योग की तरफ होगी, जिसका लाभ उद्योग को निश्चित रूप से मिलेगा।