फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gopugn tax sought peace

गोपूजन कर मांगी सुख-शांति

Tue, 08 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 08 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Gopugn tax sought peace
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 मंगलवार को नगर में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर रघुनाथ गौ सेवा समिति के तत्वान में पूरनवाडी भटपुरा रोड सिकंदराबाद स्थित श्री रघुनाथ गौशाला में गौ पूजा का आयोजन किया गया।
गऊ पूजन प्रात: 8 बजे से दोपह 12 बजे तक किया गया। नगर सहित आस-पास के क्षेत्र से आए सैकड़ों भक्तों  ने श्री रघुनाथ गौशाला में गौ पूजन किया। गौ माता का तिलक कर परिवार में सुख शांति की कामना की। वहीं भक्तों ने गौशाला स्थित भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत की विशाल मूर्ति की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। इस अवसर गौशाला में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नरौरा की गोपालजी गोशाला में गोपाष्टमी पर विधि विधान पूर्वक गऊवंश पूजन एवं सुंदरकांड पाठ किया गया। इस मौके पर आचार्य अवनीश वशिष्ठ ने गोरक्षा के लिए संकल्प लेने का आहवान किया। के बाद भंड़ारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर आचार्य अवनीश वशिष्ठ, किताब सिंह यादव, विजय कुमार शर्मा, विवेक सोनी, बीबी सिंह, चंद्रपाल शर्मा, जितिन साहनी, शरद शर्मा आदि लोग मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूपशहर की गौशाला में गोष्ठी व गौपूजन किया गया। । इस मौके पर राजेंद्र गौड़ प्र, गुरूकुल प्रबंध समिति सदस्य हिरदेश वार्ष्णेय , पूजन संयोजक विनोद रस्तोगी ने  गायों को गुड, आटे की लोई व हरा चारा खिलाया तथा गायों को वस्त्रों से सजाया। गायों का धार्मिक विधिविधान से रोली चावल व फूलों से पूजन किया।

भुवनेश वार्ष्णेय, आदित्य गौड़, यश गुप्ता, पुनीत भगवान,अजय गर्ग, खानचंद, सोमवती, धर्मवती, उषा आदि भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed