{"_id":"64416ef7f7cdb4cff5049da6","slug":"gang-stealing-battery-from-mobile-tower-busted-bulandshahr-news-c-30-1-84546-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश
विज्ञापन
बुलंदशहर। मोबाइल टावर्स से बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का देहात कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई बैटरियां और अवैध असलाह बरामद किया है। साथ ही आरोपियों के पास से वारदातों में प्रयुक्त किए जाने वाली कार भी पकड़ी है। सभी आरोपियों का पुलिस ने पूछताछ के बाद चालान कर दिया है।
एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में मोबाइल टावर्स से बैटरी चोरी करने के मामले सामने आ रहे थे। इसके लिए पुलिस एसओजी और देहात कोतवाली पुलिस की टीम को लगाया गया था। बताया गया कि
थाना कोतवाली देहात पुलिस व स्वाट टीम बुधवार रात को आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि अडौली तिराहे पर कुछ शातिर चोर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही दोनों टीमों ने मौके पर पहुंच कर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक एसेंट कार भी मिली, तलाशी लेने पर उसमें से मोबाइल टावर्स से चोरी की गई 12 बैटरी और अवैध असलाह बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त नीरज निवासी निशांत कालोनी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, अमन निवासी असोड़ा थाना बहादुरगढ़ जनपद झज्जर हरियाणा, रवि निवासी ग्राम रिठाला थाना रिठाला दिल्ली, नौशाद निवासी जैदी फार्म मंजूर नगर थाना नौचंदी जनपद मेरठ और इरफान निवासी गांव लुहारी थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह विभिन्न कंपनियों के टावरों सहित अन्य टावरों में बैटरी चोरी की घटना कर चुके हैं। चोरी की बैटरी को जनपद मेरठ में एक व्यक्ति को सस्ते दामों में बेच देते हैं। बरामद एसेंट गाड़ी को अभियुक्तों की ओर से घटना में प्रयुक्त किया जाता था, जिसे एमवी एक्ट में सीज किया गया हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने विभिन्न राज्यों यूपी, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों में टावरों में बैटरी चोरी करने की घटना की है।