{"_id":"f1271d150db74a2b0fb7db266d392558","slug":"furore-on-police-and-excise-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व आबकारी ऑफिस पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस व आबकारी ऑफिस पर हंगामा
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचौता गांव में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों ने पुलिस ऑफिस और आबकारी कार्यालय पर हंगामा किया। आरोप था कि चोला चौकी के दो कांस्टेबलों शराब तस्करों से मिलीभगत कर गांव में अवैध शराब बिकवा रहे हैं।
ग्रामीणों ने एसएसपी से आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पचौता गांव निवासी जतन यादव, प्रमोद कुमार, सुदेश यादव, विनेश यादव, अंकित यादव, विवेक यादव, रोहित यादव आदि ने एसएसपी को बताया कि गांव में शराब माफिया चौकी के दो कांस्टेबलों से सांठगांठ कर धड़ल्ले से अवैध शराब बेच रहे हैं।
कई बार अवैध शराब और माफियाओं को पकड़कर ग्रामीण पुलिस को सौंप चुके हैं लेकिन पुलिस आरोपियों को छोड़ देती है। इस संबंध में चौकी प्रभारी से बात करने पर वह भड़क जाते हैं और अनाप-शनाप बात करने लगते हैं।
विज्ञापन
एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।