{"_id":"609c175f8ebc3e8dbe5c427f","slug":"froud-bulandshahr-news-gbd218579043","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी की फर्जी आईडी बनाकर ठगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी की फर्जी आईडी बनाकर ठगी का प्रयास
विज्ञापन

बुलंदशहर। सोशल साइट फेसबुक पर कुछ ठगों ने एसएसपी समेत तीन लोगों की फर्जी आईडी बनाकर उनके परिचितों से ठगी करने का प्रयास किया। हालांकि फर्जी आईडी बनाए जाने का पता चलते ही एसएसपी ने मेसेज कर लोगों से ठगों के जाल में न फंसने की अपील की। एसएसपी की पहले भी एक बार फर्जी आईडी बनाई जा चुकी है।
गौरतलब है कि बीते कुछ माह से ठगों द्वारा फेसबुक पर लोगों की फर्जी आईडी बनाकर उनके परिचितों से मदद के नाम पर रुपये ठगने का प्रयास किया जाता है। ठग कई मामलों में लोगों से रुपये भी ठग चुके हैं। मिर्जापुर के पूर्व आईडी पीयूष श्रीवास्तव समेत कई प्रमुख लोगों की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने का मामला सामने आ चुका है। इस बार ठगों ने बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह की फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। एसएसपी की आईडी से उनके कई परिचितों को मेसेज भेजकर रुपये ठगने का प्रयास किया गया। इसकी जानकारी होने पर एसएसपी ने परिचितों को मेसेज कर फर्जी आईडी बनाने की जानकारी दी। इसके अलावा सिकंदराबाद के गांव दुल्हैरा के लोकेश की फर्जी आईडी बनाकर रुपये मांगे गए। इस फर्जी आईडी से सिकंदराबाद के गांव महेपा जागीर निवासी समाजसेवी राजेश शर्मा को मेसेज कर 10 हजार रुपये की मांग की गई। इसी तरह ठगों ने मोहल्ला साठा निवासी वीरेंद्र सिंह की फर्जी आईडी बनाकर उनके परिचितों से रुपये ठगने की कोशिश की। एसएसपी ने साइबर टीम को फर्जी आईडी बनाकर ठगी का प्रयास करने वाले आरोपियों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया है।