फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fraud news

Bulandshahar News: विदेश भेजने और नौकरी का झांसा देकर एजेंट ने ठगे छह लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
fraud news
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के दो युवकों को विदेश भेजने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर दिल्ली के एजेंट ने छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवकों के रुपये वापस मांगने पर आरोपी अपने मकान में ताला लगाकर फरार हो गया। पीड़ित युवकों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। भूड़ क्षेत्र निवासी असलम और राशिद ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह दोनों इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। कुछ माह पहले किसी काम से दिल्ली जाने के दौरान उनकी मुलाकात शालीमार बाग क्षेत्र निवासी एक एजेंट से हुई। आरोपी ने उन्हें बताया कि वह उन्हें यूरोप भिजवा देगा, जहां एक कंपनी में अच्छी तनख्वाह पर इलेक्ट्रीशियन की नौकरी मिल जाएगी। इसके लिए एजेंट ने उनसे चार-चार लाख रुपये की मांग की। आरोपी की बातों में आकर उन्होंने 10 दिसंबर 2022 को दो-दो लाख रुपये बैंक खाते और एक-एक लाख रुपये कैश दे दिए। । इसके बाद आरोपी उन्हें जल्द ही वीजा एवं कंपनी से नौकरी के दस्तावेज दिलवाने का झांसा देता रहा। कई दिनों बाद दोनों युवकों को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। आरोपी द्वारा फोन पर कोई जवाब न देने पर पीड़ित युवक आरोपी के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। पीड़ित युवकों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed