{"_id":"60e5e9058ebc3ec20a706297","slug":"fraud-bulandshahr-news-gbd221842714","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसेरे भाई के स्थान पर कर रहा था बैंक में नौकरी, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसेरे भाई के स्थान पर कर रहा था बैंक में नौकरी, पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसेरे भाई के स्थान पर कर रहा था बैंक में नौकरी, पकड़ा गया
ककोड़। मौसेरे भाई की तबीयत खराब होने पर उसके स्थान पर बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने गए युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके भाई की लाइसेंसी बंदूक और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव बीछट स्थित कैनरा बैंक में गांव नगला बंशी निवासी युवक धर्मवीर सिंह पुत्र रूप सिंह सिक्योरिटी गार्ड है। बताया गया है कि बुधवार को उसके स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति लाइसेंसी बंदूक व कारतूस लेकर ड्यूटी कर रहा था। इसकी जानकारी मुखबिर ने थाना पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान गांव नगला बंशी निवासी युवक सत्यपाल सिंह पुत्र नारायण सिंह के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि धर्मवीर उसका मौसेरा भाई है। उसकी तबीयत खराब होने पर वह उसके स्थान पर उसकी लाइसेंसी बंदूक व कारतूस लेकर ड्यूटी करने के लिए आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही धर्मवीर के खिलाफ लाइसेंसी असलहे को दूसरे व्यक्ति को सुपुर्द करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हो जाती वारदात तो कौन होता जिम्मेदार
इस मामले में बैंक की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया है। यदि फर्जी रूप से ड्यूटी कर रहे सत्यपाल के साथ या फिर बैंक में कोई वारदात हो जाती तो उसका जिम्मेदार किसे ठहराया जाता। इस पर पुलिस अफसरों ने भी चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
बैंक में मौसेरे भाई की तबियत खराब होने पर उसकी लाइसेंसी बंदूक लेकर नौकरी करने आए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिक्योरिटी गार्ड धर्मवीर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। - नम्रता श्रीवास्तव, सीओ सिकंदराबाद
बैंक में गार्ड सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से रखे जाते हैं। दो दिन पहले गार्ड ने हादसा होने की जानकारी दी। इसके बाद एजेंसी को फोन किया तो नया गार्ड भेजा गया था। - दलीप सिंह, बैंक मैनेजर