फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four hours after the accused left the police checkpoint

चार घंटे बाद आरोपी को पुलिस ने चौकी से छोड़ा

Thu, 22 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 22 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Four hours after the accused left the police checkpoint
‌पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बुगरासी में बारहसिंघा के शिकार के छह महीने बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा लेकिन चार घंटे बाद उसे छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष के दबाव और एक पुलिस अधिकारी के कहने पर ऐसा किया गया। हालांकि चौकी पुलिस आरोपी को दोबारा पकड़ने की बात कह रही है।

विज्ञापन


29 मार्च 2016 की रात बुगरासी क्षेत्र में बारहसिंहा का शव मिला था। इस मामले में वन दरोगा सुरेंद्र भाटी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम में बारहसिंहा की धारदार हथियार से हत्या का खुलासा हुआ था। तत्कालीन चौकी प्रभारी शौकेंद्र वालियान ने दो आरोपियों के नाम उजागर किए थे, जिसमें एक नाम बशी बांगर निवासी सुहेल उर्फ ताज का था।
विज्ञापन


इस मामले में कार्रवाई से पहले ही दरोगा शौकेंद्र बालियान का ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद केस ठंडे बस्ते में पड़ गया। एक और चौकी इंचार्ज बदलने के बाद दरोगा बच्चू सिंह ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को बुधवार शाम हिरासत में ले लिया। देर शाम तक पुलिस के अधिकारी गिरफ्तार और हिरासत की बात कहते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी एक राजपत्रित अधिकारी चौकी पहुंचे और एसएसपी को जानकारी देते हुए आरोपी को निर्दोष बताया। इस दौरान कई नेताओं के फोन भी आते रहे। चौकी प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर आरोपी को छोड़ा गया है।


वह बारहसिंहा के शिकार मामले में आरोपी है। उसके खिलाफ और सबूत जुटाए जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में सीओ स्याना चितरंजन चौहान ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed