फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Force deployed in the district

राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान जनपद में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा फोर्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Force deployed in the district
कालाआम चौराहे पर निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी। - फोटो : BULANDSHAHR
जिले में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स
विज्ञापन

बुलंदशहर। अयोध्या में भूमिपूजन को लेकर जिले में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए बुधवार को चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही। शहर के सभी चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कार और बड़े वाहनों के चालकों से पूछताछ और उनकी आइडी प्रूफ भी देखी गई। वहीं, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने जिलेभर में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बुलंदशहर के अलावा खुर्जा, गुलावठी, सिकंदराबाद आदि स्थानों पर दोनों अधिकािरयों ने पैदल मार्च भी निकाला।

शहर के काला आम चौराहा, भूड़ चौराहा, अंसारी रोड चौराहा, शिकारपुर तिराहे पर भी पहुंचकर डीएम और एसएसपी ने फोर्स को संबोधित किया। इसके बाद सिकंदराबाद, गुलावठी में दोनों अफसरों ने दौरा किया। इस दौरान बताया गया कि सार्वजनिक रूप से कोई भी कार्यक्रम नहीं होने देना है। फोर्स को बताया गया कि वह लोगों से अपील करें कि अपने घरों में ही दीये जलाएं, लेकिन सड़क पर या सार्वजनिक स्थानों पर कुछ नहीं करने दिया जाएगा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने दो दिन पहले ही खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया था। इसलिए हर एक घंटे बाद एसएसपी खुफिया विभाग के अधिकारियों से बात करते हुए नजर आए। वहीं, खुद मेरठ जोन के आइजी प्रवीण कुमार भी पूरी तरह से सक्रिय दिखे। बता दें कि लल्ला बाबू चौराहा, कसाईवाड़ा चौराहा, सर्राफा बाजार और काले आम पर अधिक सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed