फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fog prevailed throughout the day

Bulandshahar News: पूरे दिन छाई रही धुंध, हल्की बारिश से और बढ़ी गलन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Fog prevailed throughout the day
शिकारपुर क्षेत्र में बारिश के बाद लहराती गेहूंकी फसल। संवाद
बुलंदशहर। मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश से गलन और बढ़ गई। सुबह व शाम घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता काफी कम रही। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि बारिश से फसलों को काफी लाभ मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक अब तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कोहरा बढ़ने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कोहरे के बीच बादल गरजे और हल्की बारिश हुई। इसके बाद शीतलहर के साथ पूरे दिन हल्का कोहरा छाया रहा। शीतलहर चलने और धूप नहीं होने से ठंड के कारण लोग परेशान रहे। बारिश से किसानों में खुशी है। किसान गंगा प्रसाद और मुनेश का कहना है कि गेहूं व दलहनी समेत सभी फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। सरसों व आलू की फसल को बारिश से कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन कोहरे से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 74 फीसदी और हवा की गति आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। बारिश करीब 12 एमएम दर्ज की गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि बारिश गेहूं व दलहन समेत अन्य फसलों के लिए संजीवनी का काम कर गई। लगातार कोहरा जारी रहने से इसका असर आलू व सरसों की फसल पर पड़ सकता है। इसलिए किसान फसल पर निगाह रखें। उन्होंने बताया कि अब बारिश की संभावना नहीं बन रही है। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आने वाले दिनों में घने कोहरे का सामना करना होगा। शीतलहर से भी जल्द राहत नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed