फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five men arrested

युवक की हत्या की फिराक में घूम रहे पांच शातिर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Five men arrested
युवक की हत्या की फिराक में घूम रहे पांच शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्थानीय वर्चस्व और प्राइवेट बस अड्डों के ठेके को लेकर खुर्जा निवासी युवक लवी ठाकुर की हत्या की फिराक में घूम रहे पांच शातिरों को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरापियों के साथ घूम रहे 22 अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया था, जिन्हें जांच के बाद छोड़ दिया।
देहात कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मनोज उर्फ मार्शल व सचिन का खुर्जा निवासी युवक लवी ठाकुर से क्षेत्रीय वर्चस्व और प्राइवेट बस अड्डे के ठेेके को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते आरोपियों को सोमवार को लवी की गुलावठी रोड पर आने की सूचना मिली थी। इस कारण वह उसका भूड़ चौराहे के पास हत्या की फिराक में इंतजार कर रहे थे। सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें काजमपुर देवली गांव के गेट के पास दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में मनोज उर्फ मार्शल पुत्र हरीराम जाट निवासी गांव रामगढ़ी थाना खुर्जा नगर, खलीफा उर्फ गौरव चौधरी पुत्र रोहताश निवासी नवदुर्गा शक्ति मंदिर के पीछे खुर्जा नगर, सचिन पुत्र कुशलपाल निवासी मोहल्ला विजयनगर थाना खुर्जा नगर, कुनाल उर्फ गौतम उर्फ सौरभ सोलंकी पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव टैना गोसपुर थाना खुर्जानगर, रॉकी जादौन उर्फ दीतेंद्र सिंह पुत्र राकेश कुमार निवासी ज्ञान लोक कालोनी खुर्जा नगर शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक कार समेत एक पिस्टल, चार तमंचा और नौ कारतूस बरामद किए हैं। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

27 युवकों को पकड़ा गया था, पकड़े गए कुछ युवकों के पास से अवैध असलहा बरामद हुआ है। पकड़े गए निर्दोष युवकों को छोड़ दिया गया है। जबकि, अन्य पांच युवकों से पूछताछ में सामने आया कि वह लवी ठाकुर की हत्या करने की योजना से आए थे। इन सभी का चालान कर दिया गया है। जबकि अन्य युवकों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed