{"_id":"680fb58da8ca6471f90f6736","slug":"fire-broke-out-in-the-warehouse-of-an-electronic-showroom-due-to-short-circuit-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-133155-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
गुलावठी। थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर पुराने थाने के निकट स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के गोदाम में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। जिस पर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों व दमकल ने काबू पाया। लेकिन, तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
नगर निवासी भाजपा नेता शरद गर्ग का नगर में ही जीटी रोड पर पुराने थाने के पास इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम है। बताया गया रविवार शाम को वह और शोरूम के कर्मचारी उसे बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब दो बजे कुछ लोगों ने शोरूम से आग की लपटें व धुआं निकलता देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को और पीड़ित व्यापारी को फोन पर दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और दमकल को भी मामले की जानकारी दी। इस दौरान आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पीड़ित शरद गर्ग ने बताया कि दुकान में आग लगने से 30 स्टेपलाइजर एवं कई इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जलकर राख हो गए। करीब दो से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था।