{"_id":"58cd77b14f1c1b947d32a784","slug":"fear-of-bank-worker-angry-businessman-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"डर से बैंक कर्मी, गुस्से में व्यापारी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डर से बैंक कर्मी, गुस्से में व्यापारी हड़ताल पर
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
पहासू स्थित पीएनबी बैंक में शनिवार को कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी शाखा पर शुक्रवार को हुई मारपीट-तोड़फोड़ की घटना का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर अफसर और कर्मचारी अघोषित हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से व्यापारी पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए अनाज मंडी के व्यापारी भी हड़ताल पर चले गए हैं और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि शुक्रवार को कस्बा स्थित पीएनबी शाखा पर कैश निकालने को लेकर उपभोक्ता गल्ला व्यापारी और बैंक कर्मचारियों के बीच झड़प हुई थी। उसके बाद मारपीट, तोड़फोड़ और जमकर हंगामा हुआ था। इस मामले में बैंक कर्मचारियाें ने तोड़फोड़ के अलावा 60 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष से गल्ला व्यापारी ने आरोप लगाया था कि बैंक कर्मचारियों ने उसके बेटे को जान से मारने की नियत से हमला बोला था। घटना के दूसरे दिन शनिवार को गुस्साए अफसर और कर्मचारी पीएनबी शाखा नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
11 कर्मचारियों में से मात्र एक मैनेजर और एक सफाई कर्मी मौजूद रहा। इसके चलते बैंक में पूरे दिन काम काज ठप रहा। वहीं बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनाज मंडी के व्यापारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उधर बैंक में अघोषित हड़ताल के चलते बैंक पहुंचे उपभोक्ता मायूस होकर लौट आए।
घटना को लेकर बैंक कर्मी दशहत में हैं। बिना पूरी सुरक्षा का आश्वासन मिले वह काम पर आने के तैयार नहीं हैं। बैंक एंपलाइज यूनियन की जिला और प्रदेश इकाई को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। - उम्मीद सिंह, सहायक प्रबंधक, पीएनबी शाखा पहासू