फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Failure to provide Aadhaar card can result in deletion of name from voter list

Bulandshahar News: आधार कार्ड नहीं देने पर मतदाता सूची से कट सकता है नाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
Failure to provide Aadhaar card can result in deletion of name from voter list
बुलंदशहर। जनपद के 16 ब्लॉक की 946 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायतों की अनंतिम मतदाता सूची में मिले डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन शुरू होगा गया है। सत्यापन के लिए बीएलओ को सूची सौंप दी गई है। बीडीओ को नोएड अधिकारी बनाया गया है। बीएलओ दस फरवरी तक मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। आधार कार्ड नहीं देने पर डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सूची से कट सकता है। 28 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जनपद की 946 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची की जांच के दौरान 9,63,123 डुप्लीकेट मतदाता मिले थे। कुल 22,0,2,354 मतदाता हैं।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में डुप्लीकेट मिले मतदाताओं का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। सत्यापन के दौरान सभी डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने हैं। इसको लेकर अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं। अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी जनपद की ग्राम पंचायतों में यदि किसी मतदाता का नाम एक से अधिक स्थान पर दर्ज है, तो पुनरीक्षण के समय सत्यापन के बाद उनका नाम एक पंचायत से रखते हुए अन्य पंचायत से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बीएलओ को डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सौंप दी गई है ताकि पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ इनका सत्यापन कर नाम को सूची से हटा सकें। बीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बीएलओ दस फरवरी तक सत्यापन करेंगे। डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के बाद 28 मार्च को मतदाता सूची का सत्यापन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आधार कार्ड नहीं देने पर मतदाता सूची से कट सकता है नाम

सहायक चुनाव अधिकारी ने बताया कि सत्यापन के दौरान मतदाता को आधार कार्ड देना होगा। आधार कार्ड नहीं देने पर ऐसे मतदाताओं का नाम अपमार्जित सूची में डाल दिया जाएगा। आधार कार्ड नहीं देने वाले मतदाता का नाम मतदाता सूची से कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed