फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Failed attempt to disturb peace in election mode again

चुनावी माहौल में अमन में खलल की कोशिश फिर नाकाम

Sun, 05 Feb 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 05 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Failed attempt to disturb peace in election mode again
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

चुनावी माहौल में एक बार फिर शहर के अमन में खलल की नाकाम कोशिश की गई। धार्मिक भावनाएं भड़काने के उद्देश्य से व्हाट्स एप पर सर्कुलेट हो रहा मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज एक व्यक्ति ने नगर कोतवाल को भेज दिया। गर कोतवाल ने मैसेज का प्रिंट आउट निकलवाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने तीन फरवरी 2017 की शाम टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज फ्लैश हुआ। मैसेज को भेजने का उद्देश्य धार्मिक भावनाएं भड़काना था। मैसेज में मैसेजकर्ता का नाम इंद्रमणी मिश्रा था जो ‘बूंद-बूंद स्याही’ ग्रुप में सदस्य के तौर पर दर्ज मिला।
विज्ञापन


नगर कोतवाल ने बताया कि उन्होंने कंप्यूटर के जरिए मैसेज का प्रिंट आउट निकलवाया। उसके बाद नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी दो समुदायों के बीच वैमनस्यता  नहीं पैदा करने दी जाएगा। -मान सिंह चौहान,एसपी सिटी
क्या था मैसेज में

मैसेज में मुख्यमंत्री अलिखेश यादव की तुलना औरंगजेब से की गई। साथ ही दंगों और हत्याओं का दोषी बताया गया। सीएम के विभिन्न जिलों में हज हाउस बनवाने को भी गलत तरीके से पेश किया गया। मैसेज को कई लोगों को शेयर करने की भी अपील की गई।

सोशल मीडिया पर होगा प्रचार तो एडमिन जिम्मेदार
सोशल मीडिया पर यदि किसी प्रत्याशी का प्रचार किया गया, तो इसके लिए ग्रुप का एडमिन जिम्मेदार होगा। इसके अलावा अन्य तरीकों से प्रचार पर भी मॉनीटरिंग कमेटी निगरानी करेगी। डीएम ने ग्रुप एडमिनों को चेतावनी देने के साथ ही जिम्मेदारों को निर्देश दे दिए हैं।

एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रत्याशियों पर विभिन्न तरीकों के प्रचार पर कड़ी नजर रखने के लिए मीडिया सर्टीफिकेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी को गठित कर सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने कहा है प्रचार हुआ तो एडमिन के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला पंजीकृत कराया जाएगा।

असामाजिक तत्वों ने जाति के नाम पर कई बार देश में दंगे कराए। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सभी जाति-धर्म के लोग एकजुट हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए लोगों में जहर घोलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।-अजित कुमार सक्सेना, अधिक्ता

सोशल नेटवर्किंग साइट पर आने वाले आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और टिप्पणियों पर कोई भी ध्यान न दें। संज्ञान में आन े पर ऐसे असामाजिक तत्व के खिलाफ तत्काल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं। तभी ऐसे लोगों से निपटा जा सकता है। -राजेश कुमार, व्यापारी

धर्म के नाम पर जहर घोलने वालों को सभी समाज के लोग मुंहतोड़ जबाव दे रहे हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों को उनके नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। सभी जाति-धर्म के लोग एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं।-मो. जनरुद्दीन, व्यापारी

धर्म और किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला अपनी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। ऐसा व्यक्ति किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि समाज का दुश्मन होता है। समाज की फिजा को खराब नहीं होने दिया जाएगा। -मोहम्मद बाबुद्दीन, व्यापारी


खुर्जा में भी हुई थी ऐसी कोशिश
धार्मिक भावनाएं भड़काकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश इससे पहले खुर्जा में 28 जनवरी को हुई थी। इस पर लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा भी किया था। तब एक समुदाय के धर्म को लेकर आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था और उस पर टिप्पणी की गई थी। तब खुर्जा के शहर मुफ्ती मौलाना खालिद ने कोतवाली में तहरीर दी थी जिसपर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed