फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   election

निजी बसों के साथ रोडवेज बसों की खलेगी कमी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
election
निजी बसों के साथ रोडवेज बसों की खलेगी कमी
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों को बस से सफर करने के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चुनाव के लिए निजी बसों के साथ-साथ उप्र परिवहन निगम की बसों का अधिग्रहण किया जाएगा। फिलहाल निगम की पांच बसों का अधिग्रहण किया जा चुका है।
फरवरी माह में विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए पुलिस बल के साथ-साथ पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक आने-जाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है। वहीं, जिले की पुलिस अन्य जनपदों में भी चुनाव संपन्न कराने के लिए बसों से रवाना होती हैं। इसके लिए निगम की बसों को अधिग्रहण किया जाता है। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए संभागीय परिवहन द्वारा 550 बसों समेत 3500 वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। वहीं, निगम की बसों को भी अधिग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी गई है जो चुनाव के सभी चरण संपन्न होने के बाद वापस डिपो पर लौटेंगी। इस दौरान निगम की बसों की कमी यात्रियों को खलेगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो के एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि जिले की तीनों डिपो पर करीब 240 हैं। बुलंदशहर डिपो से अभी तक पांच बसों का चुनाव के लिए अधिग्रहण किया जा चुका है और अन्य बसों की मांग आ रही है। जिले में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद 11 फरवरी को बुलंदशहर डिपो से 24 और खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो से करीब 23 बसों की डिमांड आई है। जो चुनाव संपन्न होने के बाद डिपो पर वापस लौटेंगी। इस दौरान शेष बसों से यात्रियों को गंतव्य तक छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed