फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   election

सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव आठ को

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
election
सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव आठ को
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक मतदान की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आगामी 8 फरवरी को बार सभागार में मतदान होगा और शाम को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। चुनाव के लिए अधिवक्ता यशपाल सिंह राघव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी एक फरवरी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव सामान्य, सहसचिव पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष और छह सदस्य कार्यकारिणी के सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन होगा। नामांकन प्रक्रिया बार में सुबह 10.30 बजे से शाम चार बजे तक होगी। नामांकन वापसी व पत्रों की जांच दो फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक होगी। टेंडर वोट सात फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर ढाई बजे डाले जाएंगे। आठ फरवरी को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बार सभागार में मतदान किया जाएगा। शाम साढ़े पांच बजे के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन

ये होगी फीस
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सात हजार रुपये, उपाध्यक्ष पद के लिए छह हजार रुपये, महासचिव पद के लिए छह हजार रुपये, सहसचिव सामान्य व पुस्तकालय के लिए चार हजार रुपये, कोषाध्यक्ष पद के लिए चार हजार रुपये, सदस्यों के लिए दो हजार रुपये फीस निर्धारित की है। इसके अलावा नामांकन शुल्क दो सौ रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका रखें ध्यान
बताया कि मतदान प्रक्रिया व मतदान के दौरान कोरोना नियमों का पालन करते हुए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रुप से पालन करना होगा। साथ ही कोई आपत्ति होने पर सीओपी कार्ड दिखाना आवश्यक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed