फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Effigies of Ravana, Kumbhakarna, and Meghnada burned fiercely.

Bulandshahar News: धू-धू कर जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Effigies of Ravana, Kumbhakarna, and Meghnada burned fiercely.
बुलंदशहर नुमाइश मैदान में धूं-धूं कर जलता रावण का पुतला। संवाद
बुलंदशहर/अहार/जहांगीराबाद/ डिबाई/औरंगाबाद/अनूपशहर/ गुलावठी/बीबीनगर/ऊंचागांव/ शिकारपुर। विजयदशमी जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। मंगलवार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण के पुतले के दहन के साथ ही रामलीलाओं का समापन हो गया।
विज्ञापन

बाण लगते ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले धू-धू कर जल उठे। इस दौरान पूरा वातावरण प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। जिले में 53 स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

रावण के पुतले को भ्रष्टाचार, अपराध, रोग, मोह, गंदगी, लालच, अन्याय, आतंकवाद, महिला उत्पीड़न और अत्याचार जैसी दस बुराइयों का प्रतीक मानते हुए उनके अंत का संदेश दिया गया। पुतला दहन के दौरान लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए और उत्साह के साथ पर्व मनाया। बुलंदशहर के नुमाइश मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल और संजय गुर्जर ने संयुक्त रूप से पुतला दहन किया।
इस दौरान रामलीला सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल, महामंत्री अमित कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, प्रभारी दिनेश अग्रवाल, सुखदेव शर्मा, मोहित गर्ग, तुषार अग्रवाल, तरुण मित्तल, अरविंद अग्रवाल, त्रिभुवन सिंह, दिनेश पंडित और नवनीत जिंदल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
औरंगाबाद में श्रीरामलीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में विजयदशमी का जुलूस जहांगीराबाद रोड स्थित नितिन सिंघल के प्रतिष्ठान से शुरू होकर बाड़े तक पहुंचा। जुलूस का शुभारंभ समाजसेवी शिवा विजय ने फीता काटकर किया। बीच-बीच में राम-रावण के बीच युद्ध हुआ। अनूपशहर में कई दिनों से चल रहे राम-रावण युद्ध के मंचन का समापन रावण के पुतले के दहन के साथ हुआ।
अहार गेट स्थित रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। रावण का पुतला जलते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। अहार के बस स्टैंड के पास श्रीरामलीला मैदान में श्रीराम ने रावण की नाभि में अग्नि बाण छोड़ा और पुतला धूं-धूं कर जल उठा। इस दौरान पूर्व विधायक होशियार सिंह, दिनेश शर्मा, घनश्याम सिंह, संजय शर्मा, थाना प्रभारी राहुल कुमार चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।

जहांगीराबाद में भगवान श्रीराम के कलाकार द्वारा रावण वध की लीला के बाद सोनू पाठक ने रावण के पुतले का दहन किया। इसके अलावा स्याना, गुलावठी, ऊंचागांव, खानपुर, बीबीनगर, डिबाई, नरौरा और शिकारपुर समेत जिले के अन्य कस्बों और क्षेत्रों में भी रावण के पुतलों का दहन किया गया। जगह-जगह रामलीला मैदानों में लोगों की भीड़ जुटी।

बुलंदशहर नुमाइश मैदान में धूं-धूं कर जलता रावण का पुतला। संवाद

बुलंदशहर नुमाइश मैदान में धूं-धूं कर जलता रावण का पुतला। संवाद

बुलंदशहर नुमाइश मैदान में धूं-धूं कर जलता रावण का पुतला। संवाद

बुलंदशहर नुमाइश मैदान में धूं-धूं कर जलता रावण का पुतला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed