फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Driver made 487 bags of cement disappear from the road

Bulandshahar News: चालक ने रास्ते से गायब कर दिए सीमेंट के 487 बोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Driver made 487 bags of cement disappear from the road
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीमेंट कंपनी से मुरादाबाद के लिए ट्रक में लोड किए गए सीमेंट के बोरी में से 487 बोरी डिस्ट्रीब्यूटर के यहां नहीं पहुंचे। 2 माह बाद भी बोरों के नहीं पहुंचने पर ट्रांसपोर्टर ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शिकारपुर क्षेत्र के गांव बारासाउ निवासी कल्याण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में कनोडीया सीमेंट फैक्टरी में जीएस रोड करियर में कार्य करता है। गत 12 सितंबर की रात 11:45 को ट्रांसपोर्ट से मुरादाबाद के लिए सीमेंट लेकर ट्रक गया। जिसे चालक असलम निवासी मुरादाबाद चला रहा था। बताया कि ट्रक में लदे 800 सीमेंट के कट्टे में से मुरादाबाद में 313 गोदाम में उतार दिए और बरसात की वजह से ट्रक लेकर कहीं चला गया। फोन करने पर चालक असलम ने बताया कि बरसात बंद होने के बाद वह बाकी सीमेंट के कट्टे गोदाम में उतार देगा। आरोप है कि चालक ने अभी तक मुरादाबाद में सीमेंट के कट्टे नहीं उतारे और न ही अभी तक वह वापस आया। फोन करने पर आरोपी चालक धमकी देता है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed