फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   district hospital

बीमारी कोई भी हो, दवा पेरासिटामोल ही मिलेगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
district hospital
बीमारी कोई भी हो, दवा पेरासिटामोल ही मिलेगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। इनमें अधिकांश मरीजों को पेरासिटामोल की गोली थमा दी जाती है। पेट दर्द, इंफेक्शन और अन्य कोई भी बीमारी होने पर चिकित्सकों द्वारा पर्चे पर पेरासिटामोल लिखकर दे दिया जाता है। सही इलाज न मिलने के कारण मरीजों की बीमारी ठीक नहीं हो रही है। एक ही दवा बार-बार लिखने पर मरीज निजी अस्पताल जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
जिला अस्पताल आए खुर्जा निवासी फैसल ने बताया कि 10 दिन पूर्व ओपीडी में आया था और थकान महसूस होने और भूख न लगने पर ओपीडी में प्राथमिक उपचार कराया। पूरी बात चिकित्सक को बता पाता, उससे पूर्व उन्होंने दवा लिखकर पर्चा पकड़ा दिया। दवा काउंटर पर गया तो दवा वितरक द्वारा पेरासिटामोल समेत चार प्रकार की गोली पकड़ा दी गई। अभी तक मर्ज ठीक नहीं हो सका है। एक अन्य मरीज राजेश ने बताया कि सिरदर्द रहने और चक्कर आने पर उपचार कराने आया। चिकित्सक द्वारा पेरासिटामोल समेत तीन प्रकार की गोली लिखकर दे दी है।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में भी बांटी जा रही पेरासिटामोल
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, जटिया चिकित्सालय खुर्जा और 100 बेड राजकीय चिकित्सालय डिबाई आदि में भी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को पेरासिटामोल थमा दी जाती है। इतना ही नहीं, समय-समय पर विभाग द्वारा लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविर में भी पेरासिटामोल का वितरण होता नजर आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में खप गई 92,700 गोली
जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 1000-1200 मरीज आते है। इनमें सभी मर्ज के मरीज शामिल रहते हैं। वहीं इनमें प्रतिदिन औसतन 200 से 300 मरीज बुखार, वायरल बुखार और डायरिया आदि के भी शामिल रहते हैं। एक अनुमान के मुताबिक एक माह में मरीजों को करीब 50 हजार गोली का वितरण होना चाहिए लेकिन जिला अस्पताल में प्रति माह एक लाख के करीब पेरासिटामोल की गोली का वितरण किया जा रहा है। जून माह में अब तक 92,700 गोली का वितरण किया जा चुका है।
बोले मरीज
एक सप्ताह पूर्व पेट दर्द और सूजन होने पर जांच कराई। इस दौरान चिकित्सक ने पेरासिटामोल समेत चार तरह की गोली दी। मर्ज कम न होने पर मंगलवार को दोबारा आई हूं। अब चिकित्सक द्वारा दूसरी दवा लिखकर दी गई है। - विनीता देवी
अस्पताल की ओपीडी में इस उम्मीद से आया था कि चिकित्सक मिलेंगे और सही इलाज हो सकेगा। लेकिन पूरी बात सुनने से पूर्व दवा लिखकर दे दी गई। जिसमें पेरासिटामोल भी शामिल है। यहां डॉक्टर पूरी बात सुनते ही नहीं। - रोहित कुमार

पेरासिटामोल की गोली कई मर्ज में काम आती है। किसी अन्य बीमारी के मरीजों को पेरासिटामोल की गोली लिखना गलत है। यदि इस तरह की लापरवाही की जा रही है तो इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई करेंगे। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed