फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   dhanura murder case

धनौरा कांड : शूटरों की तलाश में गांव में सुराग खोज रही पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
dhanura murder case
धनौरा कांड : शूटरों की तलाश में गांव में सुराग खोज रही पुलिस
विज्ञापन

सिकंदराबाद। धनौरा कांड को अंजाम देने वाले भाड़े के शूटरों की तलाश में पुलिस गांव में ही सुराग तलाशने में जुटी है। पुलिस इस संबंध में गांव के कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि शूटरों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
चार दिन पूर्व ककोड़ क्षेत्र के ग्राम धनौरा में जंगल से कार से वापस घर लौटते समय पुलिस सुरक्षा में धर्मपाल के परिवार पर घर को जाने वाले रास्ते के मोड़ पर बदमाशों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। गोली लगने के कारण कार में सवार धर्मपाल, उसका पुत्र संदीप, गनर विश्वेंद्र, घटना स्थल के पास खड़ा गांव निवासी पवन घायल हो गए थे। उपचार के दौरान संदीप की मौत हो गई थी। जबकि धर्मपाल, गनर का गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दावा किया था घटना को जेल में बंद अमित जाट ने भाड़े के शूटरों से अंजाम दिलाया। मृतक संदीप के भाई जितेंद्र उर्फ जीतू की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अमित जाट, राजेंद्र जाट, धनौरा निवासी हरेंद्र डागुर,देवेंद्र जाट, षड़यंत्र रचने का आरोपी बनाने के साथ ही 6-7 अज्ञात शूटरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शूटरों की तलाश में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस की मदद ली थी। अब पुलिस शूटरों की धरपकड़ के लिए गांव में ही सुराग तलाशने में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस गांव से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

शूटरों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। - नम्रता श्रीवास्तव, सीओ सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed