फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   devlopment

छह करोड़ से सुधरेगी शहर की सड़कों और नालियों की दशा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
devlopment
छह करोड़ से सुधरेगी शहर की सड़कों और नालियों की दशा
विज्ञापन

बुलंदशहर। छह करोड़ की लागत से शहर के विभिन्न क्षेत्रों की सड़क और नालों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिकाध्यक्ष मनोज गर्ग ने सोमवार को शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान शिलापट्ट पर सभासदों का नाम अंकित न कराए जाने पर सभासदों ने विरोध किया।
नगर के कालाआम चौराहे स्थित मलका पार्क में सोमवार को 45 विकास कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कार्ष्णि स्वामी सुमेधानंद महाराज और भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया के साथ नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान 15वें वित्त की धनराशि से तीन रिफ्यूज कॉम्पेक्टर और 60 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्य तौर पर 67.43 लाख की लागत से राजे बाबू मार्ग स्थित चौराहे का सौंदर्यीकरण, यश एन्क्लेव में 14.76 लाख की लागत से सड़क निर्माण, राधा नगर में 19.24 लाख से सड़क निर्माण, रामा एन्क्लेव में 16.62 लाख से सड़क निर्माण, पोखर रकबई का सौंदर्यीकरण 35 लाख की लागत से कराए जाएंगे। इस मौके पर संतोष बाल्मीकि, दीपक ऋषि, किशोर लोधी, अतुल राघव, सुखदेव शर्मा, भूपेंद्र, राजेश शर्मा, विकास शर्मा, ईओ मनोज रस्तोगी, एई राजवीर सिंह, संजय गोयल, महेश कुमार मौजूद रहे। विकास कार्यों के शिलापट्ट पर सभासदों का नाम न होने पर उन्होंने आपत्ति जताई। सभासद योगेश गुप्ता, मोहम्मद आबिद, त्रिभुवन समेत अन्य सभासदों ने पालिका अधिकारियों से आपत्ति दर्ज कराई। बाद में अधिकारियों ने बताया कि शिलापट्ट को अंतिम रूप से तैयार कराने के दौरान संबंधित सभासदों का नाम अवश्य लिखा जाएगा।
विज्ञापन

मलका पार्क के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 12 लाख
काला आम स्थित मलका पार्क के सौंदर्यीकरण पर भी 12 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसमें 1500 पौधे लगाने का कार्य प्रगति पर है तो वहीं महिलाओं के लिए बनाए गए ओपन जिम को कवर करने के लिए टीन शेड, पार्क में बने टावर और घंटाघर की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर जारी करते हुए टीन शेड और पौधरोपण का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed