{"_id":"5713cdc04f1c1b342f10fce2","slug":"development-work-in-syana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ से बदलेगी स्याना की तस्वीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ से बदलेगी स्याना की तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो, स्याना
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
विकास
- फोटो : अमर उजाला
पांच करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण व विद्युतीकरण से कस्बे की तस्वीर बदलेगी। स्याना की 52 सड़कों समेत 14 वार्डों में विद्युतीकरण के बाद मार्गों पर तेज लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
चेयरपर्सन गुड़िया देवी ने बताया कि राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत स्याना नगर में पांच करोड़ 17 लाख 43 हजार 600 रुपये मिले हैं, जिससे विकास कार्य कराए जाएंगे। बुलंदशहर स्टैंड से तहसील-कोतवाली रोड को नए तरीके से बनाया जाएगा। सड़क का चौड़ीकरण भी होगा। इस प्रोजेक्ट पर एक करोड़ 41 लाख 66 हजार 900 रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन