{"_id":"58e693f44f1c1b4a3e5b8792","slug":"demonstration-on-the-cctv-to-stop-housing-allocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास आवंटन रुकवाने के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास आवंटन रुकवाने के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुर्जा क्षेत्र के गांव ईजू उर्फ मौजपुर के ग्रामीणों ने आवासीय आवंटन रुकवाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को मांगपत्र देकर आरोप लगाया है कि अफसर ग्राम सभा भूमि की पत्रावली दबाए बैठे हैं और इसमें कुछ अधिकारियों की भी मिलीभगत है।
महेंद्र सिंह, रामकिशन, जगदेव सिंह, वेदपाल सिंह, ज्ञान सिंह, यादराम और सुमन आदि ने डीएम को शिकायत दी है कि प्रधान और लेखपाल की ओर से आवास आवंटन किया जा रहा है। डीएम आन्जनेय कुमार सिंह ने ग्रामीणों को जांच करवाकर जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन