{"_id":"57dc34b14f1c1b3c3dd4962f","slug":"demands-were-not-boycott-the-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मांगें पूरी नहीं हुई तो चुनाव का बहिष्कार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मांगें पूरी नहीं हुई तो चुनाव का बहिष्कार’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर मैना मौजपुर गांव में धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि उनकी मांगे अगर पूरी नहीं की गई तो आगामी विस चुनाव में वे वोट नहीं डालेंगे। फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किसानों का धरना दसवें दिन भी जारी रहा।
धरना स्थल पर शासन प्रशासन की तरफ से कोई न पहुंचने के कारण किसानों में रोष व्याप्त था। किसानों ने कहा कि प्रशासन बिना वार्ता किए ही जबरन उनकी जमीन छीनना चाहता है। धरना स्थल पर पहुंचे भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि वह पीड़ित किसानों के साथ हर लड़ाई में रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगों पर अमल नहीं किया तो आंदोलन उग्र हो सकता है। जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा धरना जारी रहेगा। धरने का संचालन सुग्रीव सोलंकी ने किया। सुशीला देवी, मंजू देवी, ज्ञानवती, संतोष, चरन देवी, गायत्री, कमलेश, कैलादेवी, जयदेयी, उदय सिंह, बब्बन, केहर सिंह, जगपाल, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगलानलू गांव के लोग भी करेंगे चुनाव का बहिष्कार
अनूपशहर तहसील क्षेत्र के गांव नगलानलू के ग्रामीणों ने शासन और जिला प्रशासन पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम डीएम को एक पत्र भेजा है।
ग्रामीणों के साथ पूर्व एसडीएम जयराम सिंह ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि नगलानलू का चयन वर्ष 2014-15 में डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम में किया गया था, लेकिन गांव में विकास के नाम पर फूटी कौड़ी भी खर्च नहीं की गई है।
शौचालय के लिए दी जाने वाली राशि अभी तक नहीं मिली। गांव की गलियां, रास्ते, नालियां, प्राथमिक पाठशाला की दुर्दशा खराब है। ग्राम अमरपुर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग खस्ताहाल है और ग्रामीणों को कई सालों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सौ से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किया है।