फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dairy operator raped a girl

Bulandshahar News: डेयरी संचालक ने युवती से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र में एक डेयरी संचालक ने खाली मकान में युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी। बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री कई दिनों से डरी सहमी रह रही थी। पूछने पर पुत्री ने बताया कि गली के बाहर स्थित डेयरी संचालक ने उसे कई बार बुलाया। बताया कि युवती डेयरी से दूध लेने जाती है। आरोप है कि 21 फरवरी की दोपहर डेयरी संचालक उनकी पुत्री को एक खाली मकान में ले गया और उसके साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। पुलिस और परिवार को वारदात के बारे में बताने पर आरोपी ने फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed