फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cunning cyber thugs withdrew five lakh rupees from a person's account

Bulandshahar News: शातिर साइबर ठगों ने व्यक्ति के खाते से निकाल लिए पांच लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रीत विहार कालोनी निवासी नरेंद्र कुमार के खाते से अज्ञात शातिर साइबर ठगों ने तीन बार में पांच लाख रुपये निकाल लिए। पूर्व में पीड़ित ने 4.80 लाख रुपये ठगी की जानकारी होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। गलती से वह 20 हजार रुपये भूल गए। अब पीड़ित ने साइबर थाने में पांच लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना साइबर क्राइम में प्रीत विहार कालोनी निवासी नरेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक की लल्ला बाबू चौराहे के निकट स्थित शाखा में खाता है। उनके बैंक खाते से 20 अप्रैल 2024 को पहले 1.90 लाख रुपये, उसके बाद उसी दिन 2.90 लाख रुपये और 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने उस दौरान 4.80 लाख रुपये निकाल लिए जाने के संबंध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी थी, लेकिन गलती से 20 हजार रुपये की शिकायत दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिस वक्त उनके बैंक खाते से रुपये निकाले गए, उस वक्त वह मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। बैंक के मैसेज आने पर रुपये निकाले जाने की सूचना उन्हें बाद में प्राप्त हुई। उसी दौरान उनके पास एक संदिग्ध व्हाट्सएप मैसेज भी आया था। ऐसे में उनकी शिकायत दर्ज कर रुपये वापस कराए जाएं। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में साइबर पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर पूरे प्रकरण का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed