फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   criminal arrested

मुठभेड़ के बाद 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:36 PM IST
सार

मुठभेड़ के बाद 50 हजार का इनामी गिरफ्तारडिबाई।आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और चोरी की बाइक भी बरामद हुई है।इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी द्वारा दौलतपुर चौकी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
criminal arrested

विस्तार

मुठभेड़ के बाद 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

डिबाई। डकैती की घटना में 2014 से वांछित 50 हजार के इनामी और बावरिया गिरोह के सदस्य को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। मुठभेड़ के दौरान एक आरक्षी भी घायल हुआ है।

शनिवार रात थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार दो आरोपी अवैध हथियार के साथ लूटपाट के इरादे से आ रहे हैं। पुलिस ने मुरैना नहर पुल अनूपशहर-अलीगढ रोड पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर अलीगढ़ की ओर बाइक लेकर भागने लगे। इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी द्वारा दौलतपुर चौकी पुलिस को दी गई। बदमाश पुलिस को देखकर आम के बाग की ओर भागे। कुछ ही दूरी पर बाइक छोड़कर आरोपी बाग में भागने लगे और पीछा करने पर पुलिस की ओर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भाग गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान कप्तान उर्फ मंगल उर्फ विजय निवासी मोहल्ला दुर्गापुरी अलापुर कस्बा व थाना जौरा जिला मुरैना मध्यप्रदेश के रुप में हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में थाने में तैनात एक आरक्षी प्रदीप कुमार भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और दिल्ली से चोरी की गई बाइक बरामद की है। जांच करने पर पता चला कि आरोपी क्षेत्र में वर्ष 2014 में हुई डकैती की वारदात के बाद फरार चल रहा था। जिस पर एसएसपी द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed