{"_id":"59062a4d4f1c1bcc34440f50","slug":"wife-announces-eight-months-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर आठ माह तक रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर आठ माह तक रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहले तो शादी का झांसा देकर आठ माह तक रेप किया। फिर युवती का गर्भपात कराकर दबाव में शादी का नाटक कर अपने दोस्त के साथ गैंग रेप किया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शिकारपुर क्षेत्र की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह नगर में नौकरी करती है। इसी दौरान उसकी जान पहचान शिकारपुर निवासी टैक्सी चालक से हो गई। युवती का आरोप है कि टैक्सी चालक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर आरोपी करीब आठ माह तक उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
इसके बाद बुलंदशहर में ही किराए पर मकान लेकर उसके साथ रहने लगा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद दबाव देने पर युवक ने शादी करने का नाटक किया। फिर उसे धोखे से अज्ञात स्थान पर ले जाकर अपने दोस्त के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
किसी तरह पीड़िता कथित पति के गांव पहुंची तो उसे पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा था और उसके एक बच्चा भी था। नगर कोतवाली प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी रितेश और उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
चारा काटने जा रही किशोरी से छेड़छाड़
थाना क्षेत्र के एक गांव में चारा काटने जा रही किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग निकला। परिजनों की सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच ली। हालांकि पुलिस ने मामले को रफा-दफा करा दिया।
वहीं, एसओ ने मामले की जानकारी से ही इंकार किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रविवार सुबह चारा काटने जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी की चीख सुनकर आरोपी भाग खड़ा हुआ।
परिजनों की सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस आरोपी को दबोचकर थाने ले आई। एसओ पहासू ने मामले की ही जानकारी होने से इंकार कर दिया है।
अपहरणकर्ता पर 50 हजार का इनाम
साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा को अगवा करने वाले नौशाद का पता बताने वाले को चेयरमैन ने 50 हजार का नगद इनाम देने की घोषण की है। बता दें कि 24 अप्रैल को ककोड़ क्षेत्र के निवासी नौशाद ने नाबालिग छात्रा को अगवा कर लिया था।
पुलिस ने नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। साथ ही चेयरमैन के खिलाफ मामले में साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार को चेयरमैन कुंवर रिजवान ने नौशाद का पता बताने वाले या उसके बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार नकद इनाम की घोषणा की है।
महिला से गैंग रेप की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात घर में सो रही थी। इस दौरान नीरज, अरविंद, गौरव, हरपाल और एक अज्ञात व्यक्ति घुस आए। सभी ने उसके साथ गैंगरेप की कोशिश की।
शोर मचाने पर महिला के परिजन पहुंच गए। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। मामला फिलहाल संदिग्ध लग रहा है।
विवाहिता को फुसलाकर भगाने ले जाने में रिपोर्ट दर्ज
क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को अहमदगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बहला-फुसलाकर लेकर चला गया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
अहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 24 अप्रैल की रात करीब 2.30 बजे उसकी बहू संदिग्ध हालात में गायब हो गई। छानबीन करने पर पता चला कि अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के नगला असरौली निवासी कपिल उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।