फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Wholesaler of groceries spoil two million, station commotion

परचून के थोक व्यापारी से लूटे दो लाख, थाने पर हंगामा

Mon, 09 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Mon, 09 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Wholesaler of groceries spoil two million, station commotion
पुलिस को लूट की जानकारी देता पीड़ित व्यापारी ऋषि गोयल। - फोटो : ब्यूरो

खानपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव के पास सोमवार शाम कार सवार व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रुकवाकर दो लाख रुपये लूट लिए। व्यापारी खानपुर से पेमेंट लेकर कार से घर लौट रहा था। विरोध करने पर व्यापारी को तमंचे की बट से मारकर लहूलुहान कर दिया। व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने पर हंगामा किया।

विज्ञापन


पुलिस ने व्यापारियों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। मूलरूप से खानपुर निवासी ऋषि कुमार गोयल पिछले कई वर्षों से बुलंदशहर में रहकर परचून का थोक कारोबार करते हैं। सोमवार को ऋषि गोयल अपनी स्विफ्ट कार से खानपुर और औरंगाबाद में भुगतान लेने आए थे।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब चार बजे खानपुर से भुगतान लेकर लौटते समय गांव भटपुरा के पास बाइक सवार तीन बाइकसवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने व्यापारी से थैले में रखे करीब दो लाख रुपये की नकदी लूट ली। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने ऋषि गोयल के सिर पर तमंचे की बटें मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश कार का शीशा तोड़कर चाभी साथ ले गए। लूटपाट करने के बाद बदमाश औरंगाबाद की ओर हवा में तमंचे लहराते हुए भाग गए। पीड़ित व्यापारी ने 100 नंबर पर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।

इंस्पेक्टर खानपुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल व्यापारी से पूछताछ की। उधर लूटपाट की सूचना पर सैकड़ों व्यापारी भी मौके पर पहुंचे। बाद में व्यापारियों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस से घटना के जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस ने व्यापारियों को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।

तमंचे के आगे बेबस
दिखे यात्री पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को बताया कि लूटपाट के दौरान औरंगाबाद की तरफ से यात्रियों से भरी बस आकर मौके पर रुक गई। जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे। बदमाशों ने यात्रियों की ओर तमंचा दिखा दिया। तमंचा देखते ही यात्री बदमाशों के सामने बेबस दिखाई दिए।

किसी भी यात्री ने बदमाशों से मुकाबला करना उचित नहीं समझा। खेतों पर कार्य कर रहे किसानों ने भी बदमाशों को रोकना चाहा लेकिन बदमाशों ने उन्हें भी तमंचा दिखा दिया। ग्रामीण और यात्री मिलकर बदमाशों से साहस करते तो बदमाश पकड़े जा सकते थे।

500 मीटर दूर खड़ी थी डायल 100
जिस स्थानों पर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है उस स्थान से मात्र 500 मीटर की दूरी पर एक पेट्रोल पंप पर डायल 100 खड़ी हुई थी। एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाश पुलिस के सामने से होकर गुजर गए लेकिन पुलिस ने उनको रोकना उचित नहीं समझा।


खानपुर क्षेत्र में व्यापारी से लूट की वारदात हुई है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। - मान सिंह चौहान, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed