फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   two houses robbed in Hamirpur.

बंधक बनाकर हमीरपुर के दो घरों में डाका

Tue, 15 Dec 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला, शिकारपुर
अमर उजाला, शिकारपुर Updated Tue, 15 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
two houses robbed in Hamirpur.
कोतवाली क्षेत्र के हमीरपुर गांव में हथियारबंद बदमाशों ने दो घरों में हथियार के बल पर डाका डाला। बदमाशों ने परिजनों को बंधकर बनाकर तीन भैंस, नगदी व जेवरात लूट ले गए।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर वारदात को चोरी बता रही है। कोतवाली क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी छोटेलाल व गजराज सिंह जाटव पुत्रगण विक्की गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन



वहीं, अलीगढ़ जनपद के थाना जट्टारी क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी बीरेंद्र सिंह का हमीरपुर गांव में ससुराल है। बीरेंद्र ुअपनी ससुराल में गांव के बाहरी छोर पर मकान बनाकर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार रात करीब 11.30 बजे 8-10 हथियारबंद डकैत छोटेलाल के घर में घुस गए। डकैतों ने दोनों भाइयों को बंधक बना हाथ पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया।



इसके बाद उनकी तीन भैंस को पिकअप में चढ़ा लिया। इसके बाद डकैत वीरेंद्र के मकान का दरवाजा खुलवाकर घर में घुस गए आैर वीरेंद्र की पत्नी सुमन तथा सास बीजा को बंधक बनाकर जेवरात व घर में रखे छह हजार रुपये लूट कर भाग गए। उधर, कोतवाली पुलिस वारदात को चोरी बताकर जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed