फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   To overtake the bus Clashed bike, 3 killed

ओवरटेक करने में बस से भिड़ी बाइक, 3 की मौत

Wed, 23 Nov 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

बहन की शादी के कार्ड बांटकर बाइक से रबूपुरा लौट रहे दो चचेरे भाइयों और रिश्तेदार युवती की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब मिनी ट्रक को ओवरटेक किया जा रहा था। तभी सामने से आ रही बस ने तीनोें को रौंद दिया। परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत  कराया।

पुलिस के अनुसार जिला गौतमबुद्ध नगर की कोतवाली रबूपुरा क्षेत्र के गांव बीरमपुर निवासी अन्नू पुत्र श्यामपाल की बहन संध्या की तीन दिसंबर की शादी है। हरियाणा के जटौली से उसकी बरात आनी है। मंगलवार को अन्नू अपने चचेरे भाई चंद्र पुत्र राजवीर के साथ मेरठ में कार्ड बांटने के लिए गया था।
विज्ञापन


शादी की भीड़भाड़ में काम संभालने के लिए अन्नू अपने साढ़ू की लड़की मेरठ के गांव बलीपुरा निवासी मुस्कान पुत्री गुड्डू को भी अपने साथ ला रहा था। तीनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में ककोड़ रोड पर ग्राम दुल्हैरा और नूरपुर के बीच तीव्र मोड़ पर अन्नू ने आगे चल रहे मिनी ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान मिनी ट्रक चालक ने बाइक में साइड मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही प्राइवेट बस से तेज गति से टकरा गई।

हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मिनी ट्रक और बस चालक वाहन छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे मृतक के आक्रोशित परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।

बाइकों की भिड़ंत में गिरा युवक, ट्रक ने रौंदा
 गुलावठी रोड पर बाइकों की भिड़ंत में गिरे गौतमबुद्ध नगर के कुरेवगान निवासी अशरफ पुत्र उमर खां की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि ग्राम भराना निवासी सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, ककोड़ में कस्बे के टीचर्स कालोनी निवासी सुखवती पत्नी रामकिशोर ककोड़ चौराहे पर बस में चढ़ रही थी कि बस चल पड़ी। वह काफी दूर तक घिसट गई । परिजनों ने उसे बुलंदशहर अस्पताल में भर्ती कराया।

बाइक उछलने से गिरीं छात्राएं, दोनों घायल
बाइक से लिफ्ट लेकर कॉलेज जा रहीं दो छात्राएं निर्माणाधीन मार्ग पर बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घुंघरावली निवासी छात्रा रूबी पुत्री बाबू सिंह तथा अर्चना पुत्री मक्खन सिंह दिलावरी देवी कन्या पीजी कॉलेज चिंगरावठी में पढ़ती हैं।

मंगलवार को दोनों बस स्टैंड पर खड़ी थीं। कॉलेज के लिए देरी होने पर छात्राओें ने बाइक सवार से लिफ्ट मांग ली। बुगरासी-स्याना रोड पर पंप के सामने हादसा हो गया।

बस पलटी,  युवक का हाथ कटा, दो दर्जन घायल
 कस्बे के मोहल्ला देवीपुरा से सगाई लेकर गए लोगों से भरी बस लौटते समय दादरी कोतवाली क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। जिसमें युवती के भाई का हाथ कट गया। जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, देवीपुरा प्रथम निवासी एक युवती की शादी दिल्ली के बुद्धविहार में तय हुई थी। सोमवार सुबह परिवार के लोग बस द्वारा सगाई लेकर दिल्ली गए थे। सोमवार रात करीब 9.30 बजे लौटते समय दादरी कोतवाली क्षेत्र में बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।


हादसे में बस में सवार युवती के भाई मदन (20) का हाथ कट गया। जबकि अमर सिंह पुत्र चोके लाल, उदयवीर पुत्र सत्यपाल, सुरेश, मनोज पुत्र कुमरसैन, रूप किशोर पुत्र विरेंद्र, जोगी पुत्र बिल्लूराम, दक्ष पुत्र खजान सिंह, आकाश पुत्र बिल्लूराम, रवि पुत्र अमर सिंह, रेखा पुत्री विनोद, मीनू पुत्री बिल्लूराम, शिवानी पुत्री बिल्लूराम, रानी पुत्री सीताराम, मिन्नी पुत्री खजान सिंह समेत दो दर्जन लोग घायल हो गए।

मदन की बहन ने बताया कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी शादी की जिम्मेदारी मदन ही निभा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed